Home›Khabar Junction›
Maharashtra Farmer Dies By Suicide Amid Alleged Harassment Over Loan Recovery
महाराष्ट्र : एक लाख रुपये के कर्ज की वसूली को लेकर प्रताड़ना का आरोप, नांदेड़ में किसान ने की आत्महत्या
गांव जंक्शन डेस्क, नांदेड़
Published by: Umashankar Mishra
Updated Wed, 18 Nov 2026 06:26 PM IST
सार
महाराष्ट्र के सूखाग्रस्त नांदेड़ जिले में कर्ज वसूली को लेकर कथित दबाव और प्रताड़ना के बाद एक किसान ने आत्महत्या कर ली। परिवार की शिकायत पर महिंद्रा होम फाइनेंस के चार कर्मचारियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है।
महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में कर्ज चुकाने को लेकर कथित प्रताड़ना से परेशान एक किसान की आत्महत्या का मामला सामने आया है। मृतक किसान दत्ता उमाटे ने 14 नवंबर को ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, परिवार ने महिंद्रा होम फाइनेंस के कर्मचारियों पर लगातार कर्ज चुकाने का दबाव बनाने और मकान सील करने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
वर्ष 2018 में लिया था 1.5 लाख रुपये का कर्ज
परिवार के अनुसार, दत्ता उमाटे ने 2018 में मकान बनाने के लिए महिंद्रा होम फाइनेंस की नांदेड़ शाखा से 1.5 लाख रुपये का कर्ज लिया था। वह नियमित रूप से सालाना किस्त चुका रहे थे, लेकिन सूखे के कारण आर्थिक स्थिति खराब होने से करीब एक लाख रुपये बकाया रह गया था।
परिवार का आरोप है कि वित्त कंपनी के कर्मचारी बार-बार घर पहुंचकर भुगतान का दबाव बनाते थे। 17 अक्तूबर को किसान और कर्मचारियों के बीच विवाद भी हुआ था। इसके बाद कंपनी के कर्मचारियों ने किसान, उसके परिवार और पड़ोसियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।
किसान की पत्नी पार्वतीबाई उमाटे की शिकायत पर रेलवे पुलिस ने कंपनी के चार कर्मचारियों राम गवलवाड, राजू चोरडिकर, सचिन लांडे और अरविंद जाधव के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। इससे कुछ दिन पहले नांदेड़ के ही एक अन्य किसान चंद्रकांत शिंदे की भी कर्ज वसूली विवाद के बाद वित्त कंपनी के कार्यालय में मौत हो गई थी।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।