Home›Khabar Junction›
Maharashtra Drought Nanded Dam Becomes Safe For Drinking Water Water For Rabi Crops Not Available
महाराष्ट्र में सूखे की मार : नांदेड़ में रबी की खेती के लिए नहीं मिलेगा पानी, पीने के लिए सुरक्षित हुआ बांध
गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली
Published by: Mohammad Aamil
Updated Fri, 30 Oct 2026 07:18 PM IST
सार
महाराष्ट्र के नांदेड़ में सूखे के कारण विष्णुपुरी बांध का पूरा पानी पेयजल के लिए आरक्षित कर दिया गया है। रबी फसलों की सिंचाई के लिए किसानों को नहर का पानी नहीं मिलेगा।
महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में सूखे के हालात को देखते हुए विष्णुपुरी सिंचाई परियोजना के बांध का पूरा पानी केवल पीने के लिए सुरक्षित कर दिया गया है। अब इस परियोजना की नहरों से रबी फसलों की सिंचाई के लिए पानी नहीं दिया जाएगा। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, मानसून में कम बारिश के कारण क्षेत्र में पानी की भारी कमी है। ऐसे में बांध में उपलब्ध पानी को अगले साल 31 अगस्त तक पेयजल की जरूरतों के लिए सुरक्षित रखा गया है।
शहर और गांवों की पेयजल जरूरत होगी पूरी
इस महीने जारी सरकारी आदेश के अनुसार, विष्णुपुरी बांध का पूरा उपलब्ध पानी नांदेड़ नगर निगम और ग्रामीण क्षेत्रों की पेयजल योजनाओं के लिए तय किया गया है। इसका इस्तेमाल केवल लोगों को पीने का पानी उपलब्ध कराने के लिए होगा।
सिंचाई विभाग ने किसानों को रबी फसलों की बुवाई और खेती से जुड़े दूसरे काम नहीं करने की सलाह दी है। विभाग ने साफ किया है कि जो किसान नहर से सिंचाई का पानी मिलने की उम्मीद में फसल बोएंगे या पौधरोपण करेंगे, उन्हें होने वाले नुकसान की जिम्मेदारी विभाग की नहीं होगी।
किसानों से सहयोग की अपील
नांदेड़ सिंचाई मंडल (उत्तर) के कार्यकारी अभियंता सीआर बंसोड ने विष्णुपुरी परियोजना के कमांड क्षेत्र के किसानों से हालात की गंभीरता समझने और विभाग का सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि उपलब्ध पानी का सावधानी से इस्तेमाल करना जरूरी है, ताकि सूखे के दौरान लोगों को पीने का पानी मिलता रहे।
महाराष्ट्र के 304 तालुकों में सूखा घोषित
महाराष्ट्र सरकार ने कम बारिश के कारण राज्य के 358 में से 304 तालुकों में सूखा घोषित किया है। बारिश की कमी के पीछे अल नीनो को भी एक प्रमुख कारण बताया गया है। सूखे के चलते राज्य के कई क्षेत्रों में पानी की उपलब्धता प्रभावित हुई है।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।