विज्ञापन
Home› Khabar Junction› Maharashtra 210 Sugar Mills Get License To Crush Sugarcane Season May Start From October 15

महाराष्ट्र : 210 चीनी मिलों को गन्ना पेराई का लाइसेंस, 15 अक्टूबर से शुरू हो सकता है सीजन

गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली Published by: Mohammad Aamil Updated Sat, 03 Oct 2026 11:43 AM IST
सार

  • महाराष्ट्र में 210 चीनी मिलों को पेराई लाइसेंस जारी।
  • इनमें 104 सहकारी और 106 निजी मिलें शामिल।
  • सरकार ने 15 अक्टूबर से पेराई शुरू करने की अनुमति दी।
  • कोल्हापुर, सांगली और सतारा की कुछ मिलें पहले पेराई शुरू कर सकती हैं।

सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में आगामी गन्ना पेराई सीजन की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य सरकार ने 210 चीनी मिलों को पेराई लाइसेंस जारी कर दिए हैं। इनमें 104 सहकारी और 106 निजी चीनी मिलें शामिल हैं। इन सभी मिलों ने किसानों को गन्ने का पूरा उचित एवं लाभकारी मूल्य (FRP) भुगतान किया है। राज्य सरकार ने चीनी मिलों को 15 अक्टूबर से पेराई शुरू करने की अनुमति दी है। हालांकि, कोल्हापुर, सांगली और सतारा जिलों की कुछ मिलें तय तारीख से पहले भी पेराई शुरू कर सकती हैं।

210 मिलों ने किया था आवेदन
पेराई लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 30 सितंबर थी। 1 से 30 सितंबर के बीच कुल 210 चीनी मिलों ने आवेदन किया था। इनमें 104 सहकारी और 106 निजी मिलें थीं। पात्र मिलों को अब लाइसेंस जारी कर दिए गए हैं।

कम बारिश से गन्ने की बढ़वार पर चिंता
इस बार राज्य के कई हिस्सों में कम बारिश के कारण गन्ने की बढ़वार प्रभावित होने की आशंका है। किसान संगठनों ने समय से पहले पेराई शुरू करने का विरोध किया है। उनका कहना है कि इससे गन्ने की उपलब्धता और उसकी पर्याप्त परिपक्वता पर असर पड़ सकता है।

हालांकि, सरकार ने 15 अक्टूबर को पेराई सीजन शुरू करने की तारीख तय की है, लेकिन मिलों को इससे पहले या बाद में भी पेराई शुरू करने की अनुमति है। चीनी आयुक्त डॉ. संजय कोलते ने मिलों से संभव हो तो 15 अक्टूबर से ही पेराई शुरू करने की अपील की है।

समय से पहले पेराई की बाध्यता नहीं
9 सितंबर को हुई मंत्री समिति की बैठक में लिए गए फैसले के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सहकारी और निजी चीनी मिलों को 15 अक्टूबर या उससे पहले पेराई शुरू करने की अनुमति देने को मंजूरी दी थी। इसके बाद पात्र मिलों को लाइसेंस जारी किए गए।

चीनी आयुक्त डॉ. संजय कोलते ने कहा कि महाराष्ट्र की सहकारी और निजी चीनी मिलों को लाइसेंस जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि मिलों के लिए समय से पहले पेराई शुरू करना अनिवार्य नहीं है। मिलें 15 अक्टूबर से पहले या उसके बाद भी अपना संचालन शुरू कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि चीनी आयुक्त कार्यालय पेराई सीजन को सुचारु रूप से चलाने के लिए जरूरी तैयारियां और कदम उठा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन