Home›Khabar Junction›
Madhya Pradesh Farmers Disease Free Seedlings Modern Farming Facilities Scientific Agricultural Model Created
मध्य प्रदेश : किसानों को मिलेंगी रोगमुक्त पौध और आधुनिक खेती की सुविधाएं, बनेगा वैज्ञानिक कृषि मॉडल
गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली
Published by: Mohammad Aamil
Updated Thu, 26 Nov 2026 04:37 PM IST
सार
मध्य प्रदेश में 223 पुलों के निर्माण के लिए केंद्र सरकार ने 643.14 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री मोहन यादव की बैठक में वैज्ञानिक कृषि मॉडल, दो कृषि क्लस्टर और दो उत्कृष्टता केंद्र बनाने का भी फैसला लिया गया।
किसानों को मिलेंगी रोगमुक्त पौध और आधुनिक खेती की सुविधाएं
- फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश में ग्रामीण सड़कों और पुलों का नेटवर्क मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। राज्य में 223 नए पुलों के निर्माण के लिए 643.14 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। इसके अलावा, करीब 600 करोड़ रुपये की सड़क निर्माण परियोजनाओं के प्रस्तावों पर भी चर्चा हुई है। इन फैसलों से गांवों में आवागमन आसान होने और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को गति मिलने की उम्मीद है।
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 25 नवंबर को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ बैठक की। इसमें कृषि विकास, ग्रामीण बुनियादी ढांचे, सिंचाई और किसानों से जुड़ी योजनाओं पर चर्चा हुई। बैठक में मध्य प्रदेश के मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल और ऐदल सिंह कंसाना सहित वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
मध्य प्रदेश के लिए बनेगा वैज्ञानिक कृषि मॉडल
बैठक में मध्य प्रदेश की खेती को आधुनिक और बेहतर बनाने के लिए विशेष वैज्ञानिक कृषि मॉडल तैयार करने का फैसला लिया गया। इसके लिए कृषि वैज्ञानिकों की मदद ली जाएगी। इस मॉडल का उद्देश्य फसलों की पैदावार बढ़ाना और खेती को लंबे समय तक टिकाऊ बनाना है।
बनेंगे दो कृषि क्लस्टर और दो उत्कृष्टता केंद्र
राज्य में आधुनिक खेती को बढ़ावा देने और किसानों को नई तकनीक से जोड़ने के लिए दो कृषि क्लस्टर और दो उत्कृष्टता केंद्र विकसित किए जाएंगे। इनकी मदद से कृषि उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ उपज की गुणवत्ता सुधारने और उसका बेहतर मूल्य दिलाने पर काम किया जाएगा।
किसानों को मिलेंगे रोगमुक्त पौधे
मध्य प्रदेश में क्लीन प्लांट कार्यक्रम के तहत विशेष नर्सरियां विकसित की जाएंगी। यहां किसानों के लिए रोगमुक्त और अच्छी गुणवत्ता वाले पौधे तैयार किए जाएंगे। इससे किसानों को बेहतर पौध सामग्री मिलेगी और फसलों में बीमारियों का खतरा कम करने में मदद मिलेगी।
सिंचाई के लिए भी मिलेगी मदद
बैठक में सिंचाई सुविधाओं को मजबूत करने पर भी चर्चा हुई। केंद्रीय मंत्री ने राज्य में सिंचाई के क्षेत्र में किए गए कामों की सराहना की। साथ ही 'पर ड्रॉप मोर क्रॉप' योजना के तहत किसानों को सूक्ष्म सिंचाई की सुविधा देने के लिए सहयोग पर विचार किया गया। इस योजना के तहत ड्रिप और स्प्रिंकलर जैसी तकनीकों को बढ़ावा दिया जाता है, जिससे कम पानी में फसलों की सिंचाई की जा सकती है। बैठक में राज्य की ओर से सिंचाई से जुड़े दूसरे प्रस्तावों पर भी चर्चा हुई।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।