किसानों को लेकर भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा की विवादित टिप्पणी पर मध्य प्रदेश में सियासी घमासान तेज हो गया है। शुक्रवार को बयान के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और किसान संगठनों ने सांसद के आवास का घेराव किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की। देखते ही देखते प्रदर्शन ने उग्र रूप ले लिया। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। वहीं, फायर ब्रिगेड की गाड़ियों से पानी की बौछार कर प्रदर्शनकारियों को हटाने की कोशिश की गई।
दरअसल, मऊगंज जिले में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा ने किसानों को लेकर टिप्पणी की थी। उनके इस बयान के बाद किसान संगठनों और कांग्रेस ने नाराजगी जताई। संगठनों ने इसे किसानों का अपमान बताते हुए सांसद से जवाब मांगा है। इसी के विरोध में शुक्रवार को बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और किसान नेता सांसद के आवास पहुंच गए।
कांग्रेस नेताओं की अगुवाई में हुआ प्रदर्शन
प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा और शहर अध्यक्ष अशोक पटेल (झब्बू) ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और किसान संगठन के नेता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने सांसद के खिलाफ नारेबाजी कर अपना विरोध जताया और उनसे बयान पर जवाब देने की मांग की।
पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच बढ़ा तनाव
सांसद आवास के बाहर पहले से ही भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था। घेराव के दौरान प्रदर्शनकारियों की भीड़ बढ़ने और तनावपूर्ण स्थिति बनने पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। इसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियों से पानी की तेज बौछार कर भीड़ को नियंत्रित करने और प्रदर्शनकारियों को हटाने की कोशिश की गई।
किसानों के मुद्दे पर शुरू हुआ यह विरोध अब रीवा की राजनीति में बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है। सांसद के बयान को लेकर कांग्रेस और किसान संगठन लगातार विरोध जता रहे हैं। अब सबकी नजर इस बात पर है कि सांसद जनार्दन मिश्रा इस विवाद पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।