विज्ञापन
Home› Khabar Junction› Late Sown Wheat Farming Best Varieties And Irrigation Tips For Higher Yield

पिछेती गेहूं की खेती में कम उपज का डर? : किसान सही किस्म से सिंचाई तक इन बातों का रखें ध्यान, मिलेगी बेहतर उपज

गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली Published by: Devesh Saraswat Updated Mon, 16 Nov 2026 04:27 PM IST
सार

  • गेहूं की पिछेती खेती से कम उपज की चिंता?
  • देरी से बुवाई पर भी प्रति हेक्टेयर 50 क्विंटल तक उपज संभव
  • सही किस्म के चुनाव से बीज की मात्रा का रखें खास ध्यान
  • जानें वैज्ञानिक सलाह...

गेहूं की पिछेती खेती में किस्म चुनाव से सिंचाई के मोर्चे  तक किसानों को खास सावधानी बरतनी चाहिए।
गेहूं की पिछेती खेती में किस्म चुनाव से सिंचाई के मोर्चे तक किसानों को खास सावधानी बरतनी चाहिए। - फोटो : गांव जंक्शन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हर साल बड़ी संख्या में किसान गेहूं की बुवाई (Wheat Sowing) में देरी कर देते हैं, जिसके बाद उन्हें पिछेती बुवाई का सहारा लेना पड़ता है। देरी से बुवाई करने पर उत्पादन में कमी आती है, लेकिन सही किस्म और प्रबंधन की मदद से इस कमी को काफी हद तक पाटा जा सकता है।

जीरो टीलेज तकनीक फायदे का सौदा 
जानकारों के अनुसार, अगर बुवाई में देरी होते दिखे, तो किसान जीरो टीलेज तकनीक अपना सकते हैं। इस पद्धति के तहत किसान खरीफ फसल की कटाई के बाद बिता जुताई खेती में सीधे गेहूं की बुवाई कर सकते हैं। इस तरह समय की काफी बचत होगी।

जनवरी तक बुवाई के लिए एचडी 3298 और हलना जैसी किस्में कमाल
गेहूं की पिछेती खेती में सही किस्मों का चुनाव काफी अहम होता है। मैदानी इलाकों के लिए जानकार एचडी 3298 जैसी किस्मों की सलाह देते हैं, जिसकी बुवाई एक से 15 जनवरी तक की जा सकती है और किसान प्रति हेक्टेयर 47.4 क्विंटल तक उत्पादन ले सकते हैं। 
इसके अलावा हलना किस्म भी इस मोर्चे पर सटीक बैठती है। किसान इसकी जनवरी के पहले हफ्ते में बुवाई कर सकते हैं। यह प्रति हेक्टेयर के हिसाब से 40 से 50 क्विंटल तक उपज दे सकती है।

प्रति हेक्टेयर 125 किलो बीज और संतुलित खाद का करें इस्तेमाल

पिछेती बुवाई में बीज की मात्रा का खास ध्यान रखना चाहिए। विशेषज्ञ एक हेक्टेयर में बुवाई के लिए 125 किलो बीज की सलाह देते हैं। वहीं, फसल के अच्छे विकास के लिए प्रति हेक्टेयर 120 किलो नाइट्रोजन, 60 किलो फॉस्फोरस और 40 किलो पोटाश डालें।

सही समय पर पांच सिंचाइयां मानी गई हैं उपयुक्त
गेहूं की पिछेती बुवाई में कुल पांच सिंचाइयों को उपयुक्त माना गया है। उन्होंने सलाह दी है कि किसानों को फसल की पहली सिंचाई बुवाई के 20 से 25 दिन बाद और दूसरी सिंचाई बुवाई के 40 से 45 दिन बाद करनी चाहिए।


विज्ञापन
विज्ञापन