कल (Kal Ka Mausam) देश के कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। बीते कुछ दिनों में यूपी में हुई बारिश ने खरीफ फसलों (Kharif Crops) को नुकसान पहुंचाने का काम किया है। इस समय होने वाली मौसम खरीफ फसलों के लिए उतनी फायदेमंद नहीं है, क्योंकि धान जैसी प्रमुख फसलें लगभग पककर तैयार हो चुकी हैं। ऐसे में मौसम पर नजर रखना किसानों के लिए काफी अहम है।
UP, बिहार और MP के मौसम का मिजाज
उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्से में 29 सितंबर को बारिश की संभावना है। वहीं, पश्चिमी हिस्से के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। दूसरी तरफ बिहार में भी 29 सितंबर को बारिश के आसार बने हुए हैं। 29 सितंबर को मध्य प्रेदश में भी बारिश की संभावना बनी हुई है।
राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और पहाड़ी राज्यों में मौसम
राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में 29 सितंबर को कुछ स्थानों पर बारिश और गरज-चमक हो सकती है। पश्चिमी राजस्थान में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है। हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 29 सितंबर को अलग-अलग स्थानों पर बारिश और गरज-चमक की संभावना है। पंजाब में भी कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। दोनों क्षेत्रों में 30 सितंबर से मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
हिमाचल प्रदेश में 29 सितंबर को कुछ स्थानों पर बारिश और गरज-चमक हो सकती है। उत्तराखंड में भी 29 सितंबर को अलग-अलग स्थानों पर बारिश और गरज-चमक का अनुमान है। उत्तराखंड में 4 अक्टूबर तक अलग-अलग स्थानों पर बारिश की संभावना बनी हुई है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 29 सितंबर को कुछ स्थानों पर बारिश और गरज-चमक हो सकती है। इसके बाद 2 से 4 अक्टूबर के दौरान भी अलग-अलग स्थानों पर बारिश की संभावना है।
किसान इन बातों का रखें ध्यान
बारिश और तेज हवाओं की संभावना को देखते हुए किसान अपनी कटी हुई फसल का सही तरीके से भंडारण कर लें। तेज हवा बागवानी फसलों के पौधे को गिरा सकती है। ऐसे में पौधों को सहारा देना एक सही निर्णय है। बारिश की संभावना वाले इलाकों में किसान सिंचाई, कीटनाशक और उर्वरक इस्तेमाल को टाल दें।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।