विज्ञापन
Home› Khabar Junction› J K High Tech Markets To Be Set Up In These 3 Districts Facilities Ranging From Packaging To Processing

J&K: इन 3 जिलों में बनेंगी हाईटेक मंडियां; पैकेजिंग से प्रसंस्करण तक मिलेगी सुविधा, युवाओं को भी मिलेगा फायदा

गांव जंक्शन डेस्क, श्रीनगर Published by: Devesh Saraswat Updated Tue, 24 Nov 2026 02:35 PM IST
सार

  • जम्मू-कश्मीर के तीन जिलों में बनेंगी आधुनिक फल-सब्जी मंडियां।
  • मंडियों के निर्माण के लिए 40 एकड़ जमीन आवंटित।
  • किसानों को उपज का उचित मूल्य और संगठित बाजार मिलेगा।
  • छंटाई, ग्रेडिंग और कोल्ड स्टोरेज की मिलेंगी सुविधाएं।
  • स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे।

जम्मू-कश्मीर के तीन जिलों में आधुनिक मंडियों के निर्माण का रास्ता साफ।
जम्मू-कश्मीर के तीन जिलों में आधुनिक मंडियों के निर्माण का रास्ता साफ। - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर सरकार ने प्रदेश के तीन जिलों में आधुनिक फल और सब्जी मंडियां बनाने का फैसला लिया है। सरकार के अनुसार, कुलगाम, बारामूला और पुलवामा में इन मंडियों के निर्माण के लिए 40 एकड़ जमीन कृषि उत्पादन विभाग को देने की मंजूरी दी गई है। इस पहल का उद्देश्य किसानों को संगठित बाजारों से जोड़ना और कृषि समेत बागवानी क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है।

किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य मिलने की उम्मीद
सीएम कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर इस फैसले की जानकारी दी। सीएमओ के अनुसार, नई मंडियों से किसानों की बाजार तक पहुंच आसान होगी और कृषि उत्पादों की खरीद-बिक्री में पारदर्शिता आएगी। अधिकारियों के मुताबिक, इससे किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य मिलने में मदद मिलेगी और बिचौलियों पर उनकी निर्भरता कम होगी।

कुलगाम, पुलवामा और बारामूला में मजबूत होगा कृषि ढांचा
अधिकारियों के अनुसार, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम और पुलवामा तथा उत्तर कश्मीर के बारामूला जिले कृषि और बागवानी क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। इन तीनों जिलों में आधुनिक मंडियां बनने से क्षेत्र की कृषि व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है। अधिकारियों का कहना है कि इससे किसानों की आमदनी में सुधार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने में भी मदद मिलेगी।

मंडियों में छंटाई, ग्रेडिंग और भंडारण की मिलेंगी सुविधाएं
अधिकारियों के मुताबिक, प्रस्तावित मंडियों में किसानों की उपज इकट्ठा करने, उसकी छंटाई और ग्रेडिंग करने के साथ सुरक्षित भंडारण की व्यवस्था होगी। इन मंडियों को कृषि उत्पादों की बिक्री के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना है। इससे किसानों को बेहतर विपणन सुविधाएं मिलेंगी और खेत से बाजार तक उपज पहुंचाने की व्यवस्था मजबूत होगी।

फल-सब्जियों की कटाई के बाद होने वाले नुकसान में आएगी कमी
अधिकारियों के अनुसार, आधुनिक भंडारण और बेहतर विपणन व्यवस्था से फसलों की कटाई के बाद होने वाले नुकसान को कम करने में मदद मिलेगी। इसका फायदा खासतौर पर जल्दी खराब होने वाले फल और सब्जियों को मिलेगा। अधिकारियों का कहना है कि इन सुविधाओं से कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन को भी बढ़ावा मिलेगा और फसलों के रखरखाव की व्यवस्था में सुधार होगा।

पैकेजिंग और परिवहन जैसे कामों में युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर
अधिकारियों के मुताबिक, इन मंडियों के निर्माण से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद जताई है। मंडियों से जुड़ी पैकेजिंग, ग्रेडिंग, परिवहन, कोल्ड स्टोरेज और प्रसंस्करण जैसी गतिविधियों में युवाओं को काम मिल सकेगा।


विज्ञापन
विज्ञापन