Home›Khabar Junction›
Gujarat Registration Date Extended For Selling Crops At Msp Now Opportunity Till October 24
Gujarat: MSP पर फसल बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी, अब 24 अक्टूबर तक मौका
गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली
Published by: Mohammad Aamil
Updated Wed, 07 Oct 2026 12:56 PM IST
सार
गुजरात में मूंगफली, मूंग, सोयाबीन और उड़द की MSP पर सरकारी खरीद के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 9 अक्टूबर से बढ़ाकर 24 अक्टूबर 2026 कर दी गई है।
गुजरात सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए मूंगफली, मूंग, सोयाबीन और उड़द की MSP पर खरीद के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 15 दिन बढ़ा दी है। अब किसान 24 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकेंगे। पहले रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 9 अक्टूबर तय की गई थी।
कृषि मंत्री जीतूभाई वाघाणी ने बताया कि सांसदों, विधायकों और किसान प्रतिनिधियों की ओर से तारीख बढ़ाने की मांग की गई थी। किसानों की मांग को देखते हुए सरकार ने रजिस्ट्रेशन की समयसीमा बढ़ाने का फैसला किया है।
तीन फसलों की बुवाई बढ़ी
इस खरीफ सीजन में गुजरात में मूंगफली, सोयाबीन और उड़द की बुवाई पिछले तीन साल के औसत रकबे से ज्यादा हुई है। ऐसे में मंडियों में इन फसलों की आवक भी बढ़ने की संभावना है। MSP पर सरकारी खरीद में शामिल होने के लिए किसानों का समय पर पंजीकरण कराना जरूरी होगा।
मूंगफली : 20.70 लाख हेक्टेयर में बुवाई, तीन साल के औसत से करीब 8% ज्यादा।
सोयाबीन : 3.04 लाख हेक्टेयर में बुवाई, औसत से करीब 8% ज्यादा।
उड़द : 93,000 हेक्टेयर में बुवाई, औसत से करीब 13% ज्यादा।
मूंग : 32,800 हेक्टेयर में बुवाई, तीन साल के औसत से करीब 41% कम।
कृषि मंत्री ने किसानों से अपील की है कि वे इस बढ़ी हुई समयसीमा का लाभ उठाएं और 24 अक्टूबर से पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें।
रबी फसलों के लिए भी खुला i-Khedut पोर्टल
गुजरात कृषि विभाग ने रबी सीजन से जुड़ी योजनाओं के लिए भी i-Khedut पोर्टल पर आवेदन शुरू कर दिए हैं। किसान प्रमाणित बीज, बीज मिनी किट और प्रदर्शन घटक से जुड़े लाभ के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 4 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2026 तक चलेगी। किसानों को सलाह दी गई है कि वे निर्धारित अवधि में पोर्टल के जरिए आवेदन कर दें।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।