विज्ञापन
Home› Khabar Junction› Good News For Farmers In Up Centre Grants Approval For The Procurement Of Groundnuts And Sesame Seeds At Msp

UP के किसानों के लिए खुशखबरी : केंद्र ने दी मंजूरी, MSP पर होगी मूंगफली और तिल की खरीद, जानें सब कुछ...

गांव जंक्शन डेस्क, लखनऊ Published by: Devesh Saraswat Updated Tue, 03 Nov 2026 06:01 PM IST
सार

  • केंद्र सरकार ने यूपी में मूंगफली और तिल की सरकारी खरीद को मंजूरी दी।
  • मूल्य समर्थन योजना के तहत 86,500 मीट्रिक टन मूंगफली की होगी खरीद।
  • 43,250 मीट्रिक टन तिल भी एमएसपी पर खरीदा जाएगा।
  • यूपी सरकार ने दोनों फसलों की खरीद के लिए केंद्र को प्रस्ताव भेजा था।

लखनऊ दौरे के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने मूंगफली और तिल की खरीद का एलान किया है।
लखनऊ दौरे के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने मूंगफली और तिल की खरीद का एलान किया है। - फोटो : गांव जंक्शन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश (UP) के मूंगफली और तिल उत्पादक किसानों के लिए खुशखबरी है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने प्रदेश के किसानों से 86,500 मीट्रिक टन मूंगफली और 43,250 मीट्रिक टन तिल खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह जानकारी लखनऊ दौर पर पहुंचे कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी। बता दें कि यह खरीद मूल्य समर्थन योजना के तहत होगी।

जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश सरकार ने मूंगफली और तिल की मूल्य समर्थन योजना (PSS) के तहत खरीद के लिए कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय को एक प्रस्ताव भेजा था, जिसे मंत्रालय ने हरी झंडी दिखा दी है। केंद्र सरकार की मूल्य समर्थन योजना किसानों को बाजार की मार से बचाने के लिए जमीन पर उतारी गई है। इस योजना के तहत प्रमुख फसलों का बाजार भाव एमएसपी ने नीचे लुढ़कने पर सरकार सीधे किसानों से MSP पर उपज खरीदती है। इस खरीद का काम NAFED, भारतीय खाद्य निगम और एनसीसीएफ को सौंपा जाता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन