केरल के कोझिकोड शहर में खाद्य सुरक्षा को लेकर नगर निगम की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। 26 नवंबर को शहर में की गई अचानक जांच के दौरान साउथ बीच स्थित एक जूस की दुकान से फफूंद लगा गन्ना जब्त किया गया। इस गन्ने का इस्तेमाल गन्ने का जूस बनाने के लिए किया जाना था।
'द हिंदू' की रिपोर्ट के मुताबिक, नगर निगम की स्वास्थ्य टीम ने सुबह 6 बजे से शहर के होटलों और खाने-पीने की दुकानों में जांच अभियान चलाया। इस दौरान मनांचिरा और कोझिकोड साउथ बीच के पास स्थित दो होटलों से एक्सपायरी चिकन, बीफ, मसाले और अन्य खराब खाद्य सामग्री भी जब्त की गई।
होटलों में गंदगी और सफाई की कमी मिली
जांच के दौरान खाद्य सुरक्षा और साफ-सफाई से जुड़े कई नियमों का उल्लंघन सामने आया। कुछ होटलों में खराब होने वाली खाद्य सामग्री को फ्रीजर में अस्वच्छ तरीके से रखा गया था। इसके अलावा रसोई की हालत भी खराब मिली। जांच टीम ने यह भी पाया कि कुछ होटल बिना साफ किए गंदा पानी सार्वजनिक नालियों में बहा रहे थे।
दो होटलों को नोटिस, कानूनी कार्रवाई शुरू
नगर निगम ने रसोई में गंदगी और गंदे पानी के गलत तरीके से निपटान के मामले में दो होटलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इन होटलों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। नगर निगम के अधिकारियों ने कहा कि आने वाले दिनों में भी खाद्य सुरक्षा को लेकर जांच अभियान जारी रहेगा और इसे और तेज किया जाएगा।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।