विज्ञापन
Home› Khabar Junction› A Balm For The Drought Stricken Farmers In Maharashtra To Receive Auto Rickshaws At A Subsidy Find Out How To

सूखे की मार पर मलहम : महाराष्ट्र में किसानों को सब्सिडी पर मिलेंगे ऑटो रिक्शा, जानिए कैसे मिलेगा लाभ?

गांव जंक्शन डेस्क, मुंबई Published by: Devesh Saraswat Updated Fri, 27 Nov 2026 12:23 PM IST
सार

  • सूखे की मार झेलने वाले किसानों को महाराष्ट्र सरकार ऑटो रिक्शा देगी
  • किसानों के लिए आमदनी का दूसरा रास्ता खोलने की पहल
  • ऑटो रिक्शा की कीमत का 90% बैंक से कर्ज और 10% सरकार की ओर से सब्सिडी मिलेगी।
  • पहले चरण में 20 हजार किसानों को ऑटो रिक्शा देने का लक्ष्य, 9 फरवरी 2027 को सौंपी जाएंगी चाबियां

सूखे की मार झेलने वाले किसानों को सरकार सब्सिडी पर देगी ऑटो रिक्शा।
सूखे की मार झेलने वाले किसानों को सरकार सब्सिडी पर देगी ऑटो रिक्शा। - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र सरकार ने सूखे की मार झेलने वाले किसानों को आमदनी का दूसरा माध्यम देने के लिए एक नई योजना शुरू करने का फैसला लिया है। इसके तहत आगामी पांच सालों यानी 2027 से 2031 के बीच प्रदेश की 310 सूखा प्रभावित तहसीलों के किसानों को एक लाख ऑटो रिक्शा बांटे जाएंगे। जानकारी के अनुसार, इस योजना का नाम सूखा प्रभावित किसान रिक्शा सम्मान योजना रखा गया है।

प्रेदश के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने गुरुवार को योजना की घोषणा की।

पहले चरण में 20 हजार किसानों को मिलेगा लाभ
योजना के पहले चरण में 20 हजार किसानों को ऑटो रिक्शा देने का लक्ष्य रखा गया है। चयनित किसानों को 9 फरवरी 2027 को रिक्शा की चाबियां सौंपी जाएंगी। सरकार की योजना के मुताबिक, अगले पांच वर्षों में कुल एक लाख ऑटो रिक्शा वितरित किए जाएंगे।

बैंक से मिलेगा 90% कर्ज, 10% राशि होगी सब्सिडी
इस योजना के तहत ऑटो रिक्शा खरीदने के लिए वाहन की कुल कीमत का 90 प्रतिशत हिस्सा बैंक कर्ज के रूप में देंगे। वहीं, महाराष्ट्र यात्री परिवहन कल्याण बोर्ड बाकी 10 प्रतिशत राशि सब्सिडी के तौर पर उपलब्ध कराएगा। बैंक से कर्ज मंजूर होने के बाद बोर्ड अपनी ओर से दी जाने वाली सब्सिडी जारी करेगा। इसके बाद ऑटो रिक्शा खरीदने की पूरी राशि सीधे अधिकृत डीलर को दी जाएगी।

हर तहसील में औसतन 60 ऑटो रिक्शा देने की योजना
सरकार ने योजना के तहत प्रत्येक तालुका में औसतन 60 ऑटो रिक्शा आवंटित करने की योजना बनाई है। हालांकि, किसी तालुका में निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले पात्र आवेदकों की संख्या कम रहती है, तो बची हुई रिक्शा उसी जिले के दूसरे तालुकों के पात्र किसानों को दी जाएंगी।

कंप्यूटराइज्ड लॉटरी से होगा किसानों का चयन
योजना का लाभ देने के लिए किसानों का चयन कंप्यूटराइज्ड लॉटरी के जरिए किया जाएगा। महाराष्ट्र यात्री परिवहन कल्याण बोर्ड आवेदन आमंत्रित करने के लिए विज्ञापन जारी करेगा। इसके बाद किसानों की ओर से जमा किए गए दस्तावेजों की जांच की जाएगी और पात्र आवेदकों की अंतिम सूची तैयार होगी। आखिरी सूची में शामिल किसानों के आवेदन कर्ज मंजूरी के लिए संबंधित बैंकों को भेजे जाएंगे। बैंक से कर्ज मंजूर होने के बाद ही लाभार्थी को योजना के तहत ऑटो रिक्शा दिया जाएगा।

परिवार के नाम कृषि भूमि होना जरूरी, पहले लाभ ले चुके किसान नहीं होंगे पात्र
  • आवेदक के परिवार के नाम पर कृषि भूमि होनी चाहिए
  • पहली इसी तरह की योजना का लाभ लेने वाले किसानों को योजना से बाहर रखा गया है
  • आवेदक के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए या लाइसेंस के लिए पात्रता शर्तें पूरी होनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन