Home›Khabar Junction›
Farmers In Lalitpur Still Await Kharif Crop Insurance Payout
उत्तर प्रदेश : ललितपुर में खरीफ फसल बीमा का इंतजार, नुकसान के डेढ़ महीने बाद भी किसानों को नहीं हुआ भुगतान
गांव जंक्शन डेस्क, ललितपुर
Published by: Umashankar Mishra
Updated Tue, 17 Nov 2026 03:53 PM IST
सार
भारी बारिश से खरीफ की फसलें बर्बाद होने के बाद जिले के 1,09,699 बीमित किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की मध्यावधि राशि का इंतजार है। शासन ने 1,88,839 किसानों के लिए 67.43 करोड़ रुपये की राहत राशि जारी की थी।
फसल बीमा प्राकृतिक आपदाओं से फसल नुकसान की भरपाई करके किसानों की मदद करती है।
- फोटो : गांव जंक्शन
खरीफ की फसलों को भारी बारिश से हुए नुकसान के डेढ़ महीने बाद भी किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की मध्यावधि बीमा राशि नहीं मिली है। जिले में रबी की आधी बोआई पूरी हो चुकी है, लेकिन बीमित किसान अब भी भुगतान का इंतजार कर रहे हैं।
इस समय उन्हें अगली फसल की बोआई के लिए आर्थिक मदद की सबसे ज्यादा जरूरत है। उप निदेशक कृषि अख्तर हुसैन ने बताया कि फसल बीमा के संबंध में निदेशालय से पत्राचार किया गया है। उन्होंने जल्द बीमा राशि मिलने की उम्मीद जताई है।
जिले में सितंबर के अंतिम सप्ताह और अक्तूबर के पहले सप्ताह में भारी बारिश हुई थी। इससे खरीफ की फसलों को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा। जिलाधिकारी सत्यप्रकाश ने नुकसान का आकलन करने के लिए राजस्व, कृषि विभाग और बीमा कंपनियों के प्रतिनिधियों की टीमें गठित की थीं। सर्वे के बाद रिपोर्ट शासन को भेजी गई।
1.88 लाख किसानों के लिए राहत राशि जारी
शासन ने जिले के 1,88,839 किसानों के लिए 67 करोड़ 43 लाख 77 हजार 664 रुपये जारी किए। यह राहत राशि किसानों को मिल गई, लेकिन फसल बीमा कराने वाले किसानों को अब तक मध्यावधि बीमा भुगतान नहीं हुआ है।
जिले में 1.09 लाख किसान बीमित
जिले में खरीफ की फसल के लिए कुल 1,09,699 किसान बीमित हैं। इनमें 3,161 गैर ऋणी और 1,06,518 ऋणी किसान शामिल हैं।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।