विज्ञापन
Home› Khabar Junction› Farmers Create Cm Revanth Reddy S Portrait Using Paddy Saplings

तेलंगाना: कर्ज माफी पर किसानों ने ऐसे जताया आभार, 20 दिन में धान के खेत में बनाई CM रेवंत रेड्डी की तस्वीर

गांव जंक्शन डेस्क, हैदराबाद Published by: Umashankar Mishra Updated Sat, 07 Nov 2026 07:25 PM IST
सार

तेलंगाना में मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के जन्मदिन पर कांग्रेस नेता मेट्टू साईकुमार की पहल पर किसानों ने धान के पौधों से खेत में उनकी तस्वीर बनाई। इस कलाकृति को तैयार करने में किसानों और स्थानीय समर्थकों ने 20 दिन तक मेहनत की।

इस पहल का उद्देश्य मुख्यमंत्री की किसान कर्ज माफी योजना के प्रति आभार जताना था।
इस पहल का उद्देश्य मुख्यमंत्री की किसान कर्ज माफी योजना के प्रति आभार जताना था। - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के जन्मदिन पर उन्हें अनोखे अंदाज में बधाई दी गई। कांग्रेस नेता मेट्टू साईकुमार की पहल पर स्थानीय किसानों ने धान के पौधों की मदद से खेत में मुख्यमंत्री की तस्वीर तैयार की। इस कलाकृति को बनाने में किसानों और स्थानीय समर्थकों ने 20 दिन तक मेहनत की।

कांग्रेस के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य मुख्यमंत्री की किसान कर्ज माफी योजना के प्रति आभार जताना था। आठ नवंबर को मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया जाएगा।

किसान कर्ज माफी योजना के प्रति जताया आभार
धान के पौधों से तैयार की गई इस तस्वीर को खेत में उकेरा गया। कांग्रेस नेता मेट्टू साईकुमार ने इस विशेष आयोजन की व्यवस्था की। किसानों और स्थानीय समर्थकों ने मिलकर इस कलाकृति को तैयार किया।

दिसंबर में होगा निवेश सम्मेलन
इस बीच, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने सात से नौ दिसंबर तक आयोजित होने वाले 'इन्वेस्ट तेलंगाना ग्लोबल समिट-2026' की तैयारियों की समीक्षा की है।

हैदराबाद के भारत फ्यूचर सिटी स्थित यंग इंडिया स्किल्स यूनिवर्सिटी परिसर में होने वाले तीन दिवसीय सम्मेलन में निवेश की संभावनाओं को प्रदर्शित किया जाएगा और वैश्विक निवेशकों को राज्य में निवेश के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

सम्मेलन में रक्षा एक्सपो, फार्मा एवं लाइफ साइंसेज एक्सपो, एजुकेशन एक्सपो और इंडिया जॉय समेत छह प्रदर्शनी हॉल आकर्षण का केंद्र होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन