हरियाणा : सोनीपत जिले में पराली जलाने पर किसान पर 10 हजार रुपये जुर्माना, पोर्टल पर भी की गई रेड एंट्री
गांव जंक्शन डेस्क, सोनीपत
Published by: Umashankar Mishra
Updated Tue, 17 Nov 2026 04:48 PM IST
सार
हरियाणा के सोनीपत जिले के डबरपुर गांव में करीब 4.5 एकड़ में पराली जलने की पुष्टि के बाद कृषि विभाग ने किसान सुरेश पर जुर्माना लगाया और 'मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल' पर रेड एंट्री की। जानिए, विस्तार से...
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने किसान पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
- फोटो : ai
सोनीपत के डबरपुर गांव में पराली जलाने के मामले में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने किसान पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। विभागीय टीम ने जांच में करीब 4.5 एकड़ खेत में पराली जली हुई पाई। इसके बाद गांव पुरखास राठी के किसान सुरेश के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर रेड एंट्री भी की गई।
खंड कृषि अधिकारी डॉ. आनंद सिंह ने बताया कि 15 नवंबर को सैटेलाइट के माध्यम से डबरपुर के खेतों में पराली जलाने की सूचना मिली थी। इसके बाद कृषि विभाग की टीम ने पटवारी और ग्राम सचिव के साथ मौके पर निरीक्षण किया। जांच में पराली जलाने की पुष्टि हुई।
रेड एंट्री पर दो साल तक मंडी में फसल बेचने पर रोक
डॉ. आनंद सिंह के अनुसार, विभाग की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाने, एफआईआर दर्ज करने और पोर्टल पर रेड एंट्री करने की कार्रवाई की जा रही है। रेड एंट्री होने पर किसान दो साल तक मंडी में अपनी फसल नहीं बेच सकेगा और विभागीय योजनाओं का लाभ भी नहीं ले पाएगा।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।