विज्ञापन
Home› Khabar Junction› Egg Market Retail Price Of An Egg Reaches Up To 8 Wholesale Price Rises By 16 Per Dozen Driven By Costlier

EGG MARKET: खुदरा में 8 रुपये तक पहुंचा अंडा, थोक भाव ₹16 दर्जन चढ़ा, महंगा दाना और सप्लाई में कमी बनी वजह...

गांव जंक्शन डेस्क, लखनऊ Published by: Devesh Saraswat Updated Sun, 15 Nov 2026 06:14 PM IST
सार

  • बाजार में अंडों की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है
  • हैदराबाद में थोक भाव में चार-पांच दिनों के भीतर 16 रुपये प्रति दर्जन तक बढ़ा है।
  • खुदरा बाजार में 8 रुपये तक पहुंचा एक अंडे का दाम

अंडा बाजार में तेजी, दाना हुआ महंगा-उत्पादन गिरा।
अंडा बाजार में तेजी, दाना हुआ महंगा-उत्पादन गिरा। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाजार में अंडों की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। जानकारी इस तेजी के पीछे मुर्गियों की मौत, उत्पादन में गिरावट और दाने की कीमतों में उछाल को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। हैदराबाद में अगस्त के पहले हफ्ते से करीब 80 रुपये प्रति दर्जन पर स्थिर चल रहा अंडों का थोक भाव अब बढ़कर 96 रुपये प्रति दर्जन पहुंच गया है। चार से पांच दिन पहले ही इसकी कीमत 90 रुपये प्रति दर्जन हुई थी। इस तरह कुछ ही दिनों में थोक भाव में 16 रुपये प्रति दर्जन की तेजी आई है। व्यापारियों और पोल्ट्री किसानों के अनुसार, मुर्गियों की मौत, अंडा उत्पादन में गिरावट और पोल्ट्री फीड महंगा होने से बाजार में आपूर्ति प्रभावित हुई है। इसका असर खुदरा कीमतों पर भी पड़ा है और उपभोक्ताओं को अब एक अंडे के लिए 7.50 से 8 रुपये तक चुकाने पड़ रहे हैं।

थोक भाव बढ़ने से खुदरा बाजार में भी महंगे हुए अंडे
अंडों की थोक कीमतों में तेजी का असर खुदरा बाजार में साफ दिखाई दे रहा है। पहले जहां एक अंडा 6 से 7 रुपये में मिल रहा था, वहीं अब इसकी कीमत बढ़कर 7.50 से 8 रुपये तक पहुंच गई है।  खुदरा विक्रेताओं के अनुसार, अंडों की खरीद लागत बढ़ गई है। ऐसे में पुराने भाव पर अंडे बेचना मुश्किल हो गया है। उन्होंने बताया कि कीमतों में आई तेजी का असर खुदरा बाजार में भी दिखाई दे रहा है।

मुर्गियों की मौत और घटते उत्पादन से कम हुई अंडों की आवक
व्यापारियों और पोल्ट्री किसानों के अनुसार, बाजार में अंडों की उपलब्धता कम होने की एक प्रमुख वजह पोल्ट्री फार्मों में मुर्गियों की संख्या घटना और उनकी उत्पादकता में गिरावट आना है। मुर्गियों की मौत की घटनाओं से भी अंडों के कुल उत्पादन पर असर पड़ा है।

पोल्ट्री किसानों के मुताबिक, मुर्गियों के दाने यानी पोल्ट्री फीड और अन्य जरूरी सामानों की कीमतें बढ़ने से उत्पादन लागत में भी इजाफा हुआ है। पक्षियों के रख-रखाव पर बढ़ते खर्च और घटती उत्पादकता के कारण फार्मों से अंडों की आपूर्ति प्रभावित हुई है। मांग के मुकाबले बाजार में कम अंडे पहुंचने से कीमतों में तेजी आई है।


विज्ञापन
विज्ञापन