विज्ञापन
Home› Khabar Junction› Badaun Sugarcane Crushing Begins Shekhupur Sugar Mill Farmers Arrived First Sugarcane Receive Gifts

बदायूं : शेखूपुर चीनी मिल में गन्ना पेराई शुरू, पहले गन्ना लेकर पहुंचे किसानों को मिला उपहार

गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली Published by: Mohammad Aamil Updated Sun, 15 Nov 2026 05:58 PM IST
सार

बदायूं की शेखूपुर सहकारी चीनी मिल में रविवार को नए पेराई सत्र की शुरुआत हुई। पहले गन्ना लेकर पहुंचे दो किसानों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।

चीनी मिल
चीनी मिल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले की किसान सहकारी चीनी मिल शेखूपुर में रविवार को नए पेराई सत्र की शुरुआत हो गई। उपजिलाधिकारी (एसडीएम) सदर सांई आश्रित शाखमुरी ने मिल परिसर में हवन-पूजन कर विधि-विधान से पेराई सत्र का शुभारंभ किया। इस मौके पर मिल में सबसे पहले गन्ना लेकर पहुंचे दो किसानों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।

पेराई सत्र के पहले दिन ग्राम शेखूपुर निवासी किसान बृजभान अपनी गन्ने से भरी बैलगाड़ी लेकर मिल पहुंचे। वहीं, ग्राम बदरपुर निवासी अमित पटेल गन्ने से भरी ट्राली लेकर पहुंचे। दोनों किसानों के गन्ने की तौल कराई गई। इसके बाद एसडीएम ने उन्हें उपहार भेंट किए।

गन्ने की तौल के बाद मिल परिसर में डोंगा पूजन किया गया और उसमें गन्ना डालकर पेराई की शुरुआत की गई। इस दौरान मिल परिसर स्थित सैयद बाबा की मजार पर चादर चढ़ाई गई। साथ ही शिव मंदिर में पूजा-अर्चना भी की गई। इसके बाद भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें कार्यक्रम में शामिल लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

मिल के प्रधान प्रबंधक रामकेश सिंह ने उद्घाटन समारोह में पहुंचे अतिथियों का आभार जताया। उन्होंने गन्ना किसानों से अपील की कि पेराई सत्र की शुरुआत से ही मिल को साफ और ताजा पेड़ी गन्ने की आपूर्ति करें। इससे मिल का संचालन सुचारु रूप से हो सकेगा। साथ ही किसानों को उनके गन्ने का भुगतान समय पर करने की प्रक्रिया में भी सुविधा होगी। इस अवसर पर मिल के उपाध्यक्ष सोबरन सिंह, आरटीओ हरिओम गौतम, मिल संचालक अरचित सिंह सहित चीनी मिल के अन्य पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।। 
विज्ञापन
विज्ञापन