विज्ञापन
Home› Khabar Junction› Digital Platform For Rubber Tapping Inr Konnect Connects Plantation Owners With Skilled Labourers

रबर टैपिंग के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म: बागान मालिकों को कुशल मजदूरों से जोड़ेगा INR Konnect

गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली Published by: Mohammad Aamil Updated Wed, 07 Oct 2026 03:26 PM IST
सार

रबर बोर्ड जल्द ‘INR Konnect’ डिजिटल प्लेटफॉर्म शुरू करेगा। इसके जरिए कुशल रबर टैपरों को ऐसे बागान मालिकों से जोड़ा जाएगा, जिन्हें श्रमिकों की जरूरत है। पिछले एक महीने में 1,256 महिलाओं को रबर टैपिंग और बागान प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया है।

रबर
रबर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्राकृतिक रबर के बागानों में कुशल श्रमिकों की कमी दूर करने के लिए रबर बोर्ड जल्द ही ‘आईएनआर कनेक्ट (INR Konnect)’ नाम से डिजिटल प्लेटफॉर्म शुरू करेगा। इस प्लेटफॉर्म के जरिए रबर टैपिंग का काम करने वाले कुशल श्रमिकों और ऐसे श्रमिकों की जरूरत वाले बागान मालिकों को आपस में जोड़ा जाएगा।

रबर बोर्ड के चेयरमैन एन. हरि के अनुसार, यह प्लेटफॉर्म जल्द काम करना शुरू करेगा। इसका उद्देश्य उन रबर बागानों तक कुशल टैपर (रबर निकालने वाले श्रमिक) पहुंचाना है, जहां मजदूरों की कमी के कारण रबर निकालने का काम प्रभावित हो रहा है।

महिलाओं को टैपिंग की ट्रेनिंग
कुशल टैपरों की कमी को देखते हुए रबर बोर्ड महिलाओं को भी रबर टैपिंग और बागान से जुड़े दूसरे कामों के लिए प्रशिक्षण दे रहा है। इसका उद्देश्य महिलाओं को रोजगार के नए अवसर देना और रबर क्षेत्र में उनकी भागीदारी बढ़ाना है। बोर्ड के अनुसार, पिछले एक महीने में अलग-अलग प्रशिक्षण कार्यक्रमों के तहत 1,256 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया है। इन कार्यक्रमों में रबर टैपिंग के साथ बागान प्रबंधन से जुड़े काम भी शामिल हैं।

पूर्वोत्तर में 980 ग्रामीण महिलाओं को प्रशिक्षण
रबर बोर्ड ने पूर्वोत्तर राज्यों की 980 ग्रामीण महिलाओं को रबर टैपिंग, बागान प्रबंधन और इससे जुड़े दूसरे कामों का प्रशिक्षण दिया है। बोर्ड के तहत काम करने वाला नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर रबर ट्रेनिंग (NIRT) महिलाओं के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम चला रहा है।

इन कार्यक्रमों में रबर के पेड़ों से लेटेक्स निकालने की तकनीक और टैपिंग का प्रशिक्षण दिया जाता है। इसका मकसद महिलाओं को रबर टैपिंग के लिए तैयार करना और बागानों में श्रमिकों की कमी को दूर करने में मदद करना है।

92 छात्रों को इंटर्नशिप
रबर बोर्ड ने क्षेत्र में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए 92 छात्रों को इंटर्नशिप भी दी है। बोर्ड का मानना है कि प्रशिक्षण और डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए कुशल श्रमिकों की उपलब्धता बढ़ने से रबर बागानों में कामकाज बेहतर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन