विज्ञापन
Home› Khabar Junction› Crackdown On Adulterators In Rajasthan Big Action Started Against Fake Dap And Fertilizer Know Everything

राजस्थान में नकलचियों पर शिकंजा: नकली उर्वरक-बीज की बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू, जानें सब कुछ

गांव जंक्शन डेस्क, जयपुर Published by: Devesh Saraswat Updated Tue, 20 May 2025 11:53 AM IST
सार

खरीफ सीजन (Kharif Season) में नकली खाद- बीज की बिक्री और कृषि इनपुट की जमाखोरी पर नकेल कसने के लिए राजस्थान (Rajasthan) के कृषि विभाग ने 15 मई से एक अभियान शुरू किया है। बता दें की बीते साल पूरे राज्य में बड़ी मात्रा में खाद और बीजों का अवैध भंडारण पाया गया था साथ ही नकली खाद का उत्पादन भी  किया था। जानें अभियान के तहत कार्यवाही का विवरण 
 

राजस्थान में मिलावटखोरों पर शिकंजा
राजस्थान में मिलावटखोरों पर शिकंजा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खरीफ सीजन (Kharif Season) में नकली खाद- बीज की बिक्री और कृषि इनपुट की जमाखोरी पर नकेल कसने के लिए राजस्थान (Rajasthan) के कृषि विभाग ने 15 मई से एक अभियान शुरू किया है। बता दें की बीते साल पूरे राज्य में बड़ी मात्रा में खाद और बीजों का अवैध भंडारण पाया गया था साथ ही नकली खाद का उत्पादन भी  किया था। 
  
10 जुलाई तक चलेगा अभियान 
राजस्थान के कृषि आयुक्त सुरेश कुमार ओला के अनुसार, यह गुणवत्ता नियंत्रण अभियान 10 जुलाई तक चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत कृषि विभाग के अधिकारी खाद, बीज और कीटनाशक निर्माताओं और विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करेंगे।

अभियान के तहत कार्रवाई का विवरण 
10 जुलाई से चालू गुणवत्ता नियंत्रण अभियान के तहत  डीग जिले में सात अवैध गोदामों से 7,040 से अधिक बैग यूरिया, 3,630 बैग डीएपी, 540 बैग सिंगल सुपर फॉस्फेट (एसएसपी) और 20 बैग जिंक सल्फेट जब्त किए गए। अलवर में इफको ब्रांड वाले 230, 84 बैग नकली डीएपी जब्त किए गए हैं। इसी तरह हिंडौन में भी नकली डीएपी पकड़ा गया।

उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई
कृषि आयुक्त के अनुसार, निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाए जाने पर उर्वरक (नियंत्रण) आदेश 1985 और आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत बिक्री पर प्रतिबंध, जब्ती, लाइसेंस निलंबन या रद्द करने जैसी कार्रवाई की जाएगी।

सभी जिलों के अधिकारियों को निर्देश 
बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, कृषि आयुक्त ने बताया की इस अभियान के तहत प्रदेश के सभी जिलों के अधिकारियों को डीएपी समेत घटिया या नकली खाद के उत्पादन और बिक्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

राजस्थान और कृषि  क्षेत्र
राजस्थान की कुल जीडीपी में कृषि और संबद्ध क्षेत्र करीब 27 फीसदी का योगदान देते हैं। राज्य में खरीफ सीजन में उगाई जाने वाली मुख्य फसलों में ग्वार, बाजरा, ज्वार, मूंग, मोठ, सोयाबीन और मूंगफली शामिल हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन