Home›Khabar Junction›
Cm Fadnavis Visits Farmer Homes To Celebrate Diwali Spent Night With Farmer Families Pm Modi Praises Him
किसानों के घर दिवाली मनाने पहुंचे सीएम फडणवीस : किसान परिवार के साथ बिताई रात, पीएम मोदी ने की तारीफ
गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली
Published by: Mohammad Aamil
Updated Sun, 08 Nov 2026 02:53 PM IST
सार
महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर के लोहारी सावंगा गांव में किसानों के साथ दिवाली मनाई और किसान परिवार के घर रात बिताई। पीएम मोदी ने उनके इस कदम की तारीफ की।
दिवाली के मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस बार किसानों के बीच पहुंचकर त्योहार मनाया। उन्होंने नागपुर जिले के नरखेड़ तहसील के लोहारी सावंगा गांव में किसानों के साथ दिवाली की खुशियां साझा कीं। इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री ने स्थानीय किसान परिवार अरुणाबाई बालपांडे और रामभाऊ बालपांडे के घर पर रात भी बिताई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री के इस कदम की तारीफ की है। उन्होंने फडणवीस के सोशल मीडिया पोस्ट को साझा करते हुए इसे दिल को छू लेने वाला बताया। पीएम मोदी ने कहा कि यह कदम दिखाता है कि महाराष्ट्र की एनडीए सरकार किसानों के प्रति संवेदनशील है और उनके कल्याण के लिए काम कर रही है।
This gesture by Maharashtra CM Shri Devendra Fadnavis Ji, of spending Diwali with farmers in Lohari Sawanga village (Narkhed, Nagpur) and staying at the residence of Arunabai and Rambhau Balpande is very touching. It underlines the spirit of compassion with which the NDA Government in Maharashtra is working for the farmers and ensuring their well-being. महाराष्ट्राचे मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस जी यांनी लोहारी सावंगा गावात (नरखेड, नागपूर) शेतकऱ्यांसोबत दिवाळी साजरी केली आणि त्यांनी अरुणाबाई आणि रामभाऊ बालपांडे यांच्या घरी मुक्काम ही केला, ही त्यांची कृती मनाला स्पर्श करणारी आहे. महाराष्ट्रातील एनडीए सरकार शेतकऱ्यांसाठी संवेदनशीलतेने कार्य करत आहे आणि त्यांच्या कल्याणासाठी प्रयत्नशील आहे, हे या कृतीतून अधोरेखित होते.
पीएम मोदी ने की फडणवीस की तारीफ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए लिखा कि नागपुर जिले के लोहारी सावंगा गांव में किसानों के साथ दिवाली मनाना और अरुणाबाई व रामभाऊ बालपांडे के घर पर रुकना दिल को छू लेने वाला कदम है। उन्होंने कहा कि इससे पता चलता है कि महाराष्ट्र सरकार किसानों की परेशानियों को लेकर संवेदनशील है और उनके कल्याण के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
किसानों के आंसू पोंछना ही दिवाली का असली मतलब: फडणवीस
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने पोस्ट में कहा कि किसानों की आंखों से आंसू पोंछना ही उनके लिए दिवाली का असली अर्थ है। उन्होंने बताया कि लोहारी सावंगा गांव में किसान परिवारों के साथ त्योहार मनाने का मौका मिला। यह गांव ऐतिहासिक हेमाडपंथी शिव मंदिर और कन्हान नदी की प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है।
किसानों की परेशानियां सुनकर भावुक हुए मुख्यमंत्री
फडणवीस ने बताया कि गांव में किसानों से बातचीत के दौरान उन्होंने सूखे और फसल खराब होने से जुड़ी उनकी परेशानियां सुनीं। किसानों ने अपने परिवार, बच्चों की पढ़ाई और भविष्य को लेकर भी चिंता जताई। मुख्यमंत्री के मुताबिक, किसानों की समस्याएं और उनके परिवारों की चिंताएं सुनकर वह भावुक हो गए। इस दौरान बालपांडे परिवार ने जिस प्यार और अपनापन से उनका स्वागत किया, उससे वह काफी प्रभावित हुए।
उन्होंने कहा कि दिवाली पूरे देश में उत्साह के साथ मनाई जा रही है, लेकिन महाराष्ट्र के कई किसान प्राकृतिक आपदाओं के कारण मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। उनकी फसलें बर्बाद हो रही हैं और आर्थिक परेशानियों के बीच उन्हें बच्चों की पढ़ाई और परिवार के भविष्य की चिंता भी सता रही है।
किसानों ने कहा- गांव आकर हमारा आधा दर्द कम कर दिया
मुख्यमंत्री ने बताया कि जब उन्होंने लोहारी सावंगा गांव के किसानों से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं तो उनके चेहरे पर धीरे-धीरे चिंता कम होती दिखाई दी। किसानों ने उनसे कहा, 'साहब, आप इतनी दूर हमारे गांव आए और हमारे सुख-दुख में शामिल हुए। इससे ही हमारा आधा दर्द कम हो गया।' फडणवीस ने कहा कि किसानों की यह बात उनके दिल को छू गई।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।