विज्ञापन
Home› Khabar Junction› Bihar Good News For Mushroom Growers A New Spawn Production Unit To Open In Patna Farmers Will Receive Train

Bihar: मशरूम उत्पादकों के लिए खुशखबरी, पटना में खुलेगी नई बीज उत्पादन इकाई, किसानों को मिलेगी ट्रेनिंग...

गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली Published by: Devesh Saraswat Updated Mon, 19 Oct 2026 01:09 PM IST
सार

  • बिहार में मशरूम उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए स्पान उत्पादन इकाई स्थापित करने को मंजूरी
  • राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत 61.60 लाख रुपये होंगे खर्च
  • छोटे और सीमांत किसानों को मशरूम की खेती से जोड़ने की पहल
  • किसानों को मशरूम उत्पादन की आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण मिलेगा

मशरूम उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए बिहार में खुलेगी नई बीज उत्पादन इकाई।
मशरूम उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए बिहार में खुलेगी नई बीज उत्पादन इकाई। - फोटो : गांव जंक्शन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार (Bihar) में मशरूम की खेती (Mushroom) करने वाले किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर है। मशरूम उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत पटना में एक नई मशरूम बीज उत्पादन इकाई स्थापित करने की मंजूरी दे दी है। इस कदम से राज्य में बेहतर मशरूम के बीजों की उपलब्धता में बढ़ोतरी की उम्मीद है। खास बात यह भी है कि इस इकाई में किसानों को मशरूम उगाने के बेहतर तरीके सिखाए जाएंगे। जानकारी के अनुसार, चालू वित्तीय वर्ष में इस परियोजना पर 61 लाख 60 हजार 741 रुपये खर्च किए जाएंगे। 

किसानों को खेती और रोजगार से जोड़ने की पहल
यह नई इकाई पटना स्थित आईसीएआर के पूर्वी अनुसंधान परिसर में लगाई जाएगी। राज्य के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा के अनुसार, इस कदम का मुख्य उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों की कमाई में सुधार लाना और खेती से जुड़े उद्यमों को बढ़ावा देना है।

राज्य मशरूम उत्पादन में नंबर वन
कृषि मंत्री के अनुसार, बिहार वर्तमान में पूरे देश में मशरूम उत्पादन में पहले नंबर पर है और यहां इसकी अपार संभावनाएं मौजूद हैं। सरकार की कोशिश है कि किसानों को कम लागत वाली खेती से जोड़कर उनकी आमदनी बढ़ाई जाए, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार के अवसर पैदा हों।

किसानों को मिलेगी नई तकनीक की जानकारी
पटना के आईसीएआर परिसर में इस नई इकाई के खुलने से किसानों को मशरूम उगाने की आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। सरकार के अनुसार, यहां किसानों को मशरूम उत्पादन के बेहतर तरीके सिखाए जाएंगे, जो उनकी क्षमता बढ़ाने और आमदनी दोगुनी करने में अहम भूमिका निभाएगा।


विज्ञापन
विज्ञापन