विज्ञापन
Home› Khabar Junction› Bhai Dooj Weather Will Rain Play Spoilsport On Bhai Dooj Find Out Whether It Will Be Sunny Or Rainy In Your

Bhai Dooj Mausam: भाई दूज के दिन खलल डालेगी बारिश? जानें 11 नवंबर को आपके यहां खिलेगी धूप या बरसेंगे बादल?

गांव जंक्शन डेस्क, लखनऊ Published by: Devesh Saraswat Updated Tue, 10 Nov 2026 01:19 PM IST
सार

  • 11 नवंबर को भाई दूज पर उत्तर भारत में मौसम रहेगा शुष्क।
  • यूपी, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में बारिश की संभावना नहीं।
  • जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश के आसार।
  • उत्तर भारत में सुबह और शाम बढ़ेगी ठंड, सफर में गर्म कपड़े रखें

भाई दूज पर कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?
भाई दूज पर कैसा रहेगा मौसम का मिजाज? - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाई दूज का त्योहार 11 नवंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस खास दिन पर अगर आप भी अपनी बहन के घर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो सफर पर निकलने से पहले मौसम का मिजाज जानना बहुत जरूरी है। 

उत्तर भारत के कई राज्यों में अब सुबह और रात की ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। IMD के आंकड़ों की मानें तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे गिर चुका है। हिमाचल प्रदेश में भी पारा तेजी से लुढ़का है, जहां मैदानी इलाकों में मंडी के अंदर सबसे कम 10.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इसका सीधा मतलब यह है कि भाई दूज के दिन सुबह या देर शाम सफर करने वालों को अच्छी खासी ठंड का अहसास होगा, इसलिए अपने साथ गर्म कपड़े जरूर रखें।

पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश की संभावना
IMD के अनुसार 11 नवंबर को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से छिटपुट बारिश होने की संभावना है। हालांकि यह राहत की बात है कि इन जगहों पर किसी भारी तूफान या मूसलाधार बारिश का कोई अलर्ट नहीं है, इसलिए त्योहार का मजा बहुत ज्यादा फीका नहीं पड़ेगा।

मैदानी इलाकों में आसमान रहेगा पूरी तरह साफ
मैदानी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए मौसम पूरी तरह से मेहरबान रहने वाला है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के सभी हिस्सों में 11 नवंबर को मौसम एकदम शुष्क रहेगा। इन राज्यों में बारिश की संभावना नहीं है 11 नवंबर को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इसके साथ ही बिहार और केरल के कुछ हिस्सों में आसमान से बिजली गिरने और बादलों के गरजने की आशंका जताई गई है। इन प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोगों को त्योहार की खुशियों के बीच घर से बाहर निकलते वक्त थोड़ी सावधानी जरूर बरतनी चाहिए।


विज्ञापन
विज्ञापन