विज्ञापन
Home› Video› Khabar Junction› Video Guava Cultivation Across 8 Acres Fetches Up To 75 Kg During The Off Season With A Net Income Of 2 5

VIDEO: 8 एकड़ में अमरूद की बागवानी, ऑफ-सीजन में ₹75/kg तक भाव; ₹2.5 लाख प्रति एकड़ शुद्ध आय

गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली Published by: shreya singh Updated Tue, 10 Nov 2026 12:13 PM IST
VIDEO: Guava cultivation across 8 acres; fetches up to ₹75/kg during the off-season, with a net income of ₹2.5
विज्ञापन

दोस्त के बाग से प्रेरित होकर बाराबंकी के किसान संतोष श्रीवास्तव ने फरवरी 2020 में एक एकड़ से अमरूद की बागवानी शुरू की, जिसे आज 8 एकड़ तक विस्तार दे चुके हैं। उनके बाग में थाई और ताइवान पिंक अमरूद की खेती होती है। बेहतर गुणवत्ता और फलों को कीटों व दाग-धब्बों से बचाने के लिए बैगिंग तकनीक अपनाई जाती है। वहीं, प्रूनिंग और ड्रिप इरीगेशन की मदद से ऑफ-सीजन में भी अमरूद का उत्पादन लेते हैं, जो बाग से ही ₹70–75 प्रति किलो तक बिकता है। संतोष के मुताबिक, बाग से औसतन ₹2–2.5 लाख प्रति एकड़ सालाना शुद्ध आय होती है। इस वीडियो में जानिए अमरूद की उन्नत बागवानी, ऑफ-सीजन उत्पादन की तकनीक, लागत, कमाई और खेती में आने वाली चुनौतियों के बारे में। 

HIGHLIGHTS 
दोस्त के बाग से प्रेरित होकर 1 एकड़ में शुरू की अमरूद की बागवानी
बैगिंग तकनीक से दाग-धब्बों से बचाव, बेहतर क्वालिटी के अमरूद तैयार
ऑफ-सीजन में ₹70–75/kg बिकता है अमरूद, प्रूनिंग से फल आने का समय तय
थाई और ताइवान पिंक अमरूद की खेती, ड्रिप इरीगेशन से पौधों को संतुलित नमी
8 एकड़ के बाग से ₹2–2.5 लाख प्रति एकड़ की सालाना शुद्ध आय का दावा
अमरूद की खेती में मौसम का उतार-चढ़ाव और असमय फल गिरना सबसे बड़ी चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन