Home›Khabar Junction›
After Milk Ghee Butter Curd Also Getting Expensive Aavin Company Increased Prices Of Many Dairy Products
दूध के बाद अब घी, मक्खन और दही भी महंगे : इस कंपनी ने ने बढ़ाए कई डेयरी उत्पादों के दाम
गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली
Published by: Mohammad Aamil
Updated Wed, 28 Oct 2026 08:36 AM IST
सार
तमिलनाडु की सरकारी डेयरी संस्था आविन ने घी, मक्खन, UHT दूध, मिठाई और प्रीमियम दही समेत कई उत्पादों की कीमतें बढ़ाईं। जानें कीमतें बढ़ाने की वजह और दूध उत्पादकों को मिलने वाला लाभ।
तमिलनाडु की सरकारी डेयरी सहकारी संस्था आविन (Aavin) ने दूध से बने कई उत्पादों की कीमतें बढ़ाने का ऐलान किया है। नई दरें बुधवार से लागू हो गई हैं। कीमतों में बढ़ोतरी घी, मक्खन, पैकेट वाले दूध, मिठाइयों और प्रीमियम दही समेत कई उत्पादों पर की गई है।
आविन के मुताबिक, उत्पादन लागत बढ़ने के कारण कीमतों में थोड़ा बदलाव करना जरूरी हो गया था। संस्था ने स्पष्ट किया कि इस फैसले का मकसद मुनाफा कमाना नहीं, बल्कि बढ़ती लागत की भरपाई करना और बाजार में अपने उत्पादों को प्रतिस्पर्धी बनाए रखना है।
बढ़ी लागत की भरपाई के लिए लिया फैसला
आविन ने अपने बयान में कहा कि मौजूदा बाजार की स्थिति और उत्पादन लागत में बढ़ोतरी को देखते हुए दूध से बने उत्पादों की कीमतों में मामूली संशोधन किया गया है। संस्था के अनुसार, कीमतों में बदलाव से होने वाली अतिरिक्त कमाई का 90 प्रतिशत से अधिक हिस्सा दूध उत्पादकों के कल्याण पर खर्च किया जाएगा।
सितंबर में दूध खरीदने की कीमत भी बढ़ाई थी
इससे पहले सितंबर में तमिलनाडु सरकार ने सरकारी आदेश जारी कर आविन के लिए दूध खरीदने की कीमत बढ़ाई थी। दूध उत्पादकों से दूध खरीदने की दर 38 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 44 रुपये प्रति लीटर कर दी गई थी।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।