Home›Gaon Post›Drishtikon›
How Agri Trade Is Reconnecting Nations Through Food Trust And Sustainable Partnerships
Agri-Trade: कृषि व्यापार बनी दुनिया को जोड़ने वाली नई कड़ी, साझेदारी से बदल रहा वैश्विक खेती का भविष्य
अभिषेक वाडेकर, संस्थापक चेयरमैन, ट्रेडलिंक इंटरनेशनल
Published by: Himanshu Mishra
Updated Thu, 20 Nov 2025 02:15 PM IST
सार
कृषि व्यापार आज देशों को जोड़ने वाली सबसे मजबूत शक्ति के रूप में उभर रहा है। यह केवल उत्पादन और कमाई का साधन नहीं, बल्कि वैश्विक स्थिरता, खाद्य सुरक्षा और मानवता के लिए एक मजबूत पुल है। दुनिया तभी स्वस्थ, सुरक्षित और स्थिर बन सकेगी जब देश कृषि व्यापार को पारदर्शिता, तकनीकी सहयोग और पर्यावरणीय जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ाएंगे।
आज की दुनिया में खेती सिर्फ खेत तक सीमित नहीं है। यह देशों की अर्थव्यवस्था, विदेश नीति, लोगों की थाली, और वैश्विक रिश्तों तक गहराई से जुड़ी हुई है। कृषि व्यापार अब महज अनाज या दाल का लेन-देन नहीं रहा, बल्कि यह देशों को आपसी सहयोग, तकनीक, संसाधन और भरोसे के धागे से जोड़ने वाला सबसे बड़ा माध्यम बन गया है। खाद्य सुरक्षा से लेकर जलवायु संकट तक हर मोर्चे पर कृषि व्यापार नई और निर्णायक भूमिका निभा रहा है।
देश क्यों कर रहे हैं एक-दूसरे पर निर्भरता?
आज कोई भी देश अकेले अपनी पोषण जरूरतें पूरी नहीं कर पा रहा। जहां भारत, म्यांमार, ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों से दालें और तेलहन आयात करता है, वहीं अफ्रीका, मध्य-पूर्व और दक्षिण-पूर्व एशिया भारत से चावल, गेहूं, दाल और चीनी खरीदते हैं। रूस, यूक्रेन, अर्जेंटीना और अमेरिका जैसे देश विश्व के अनाज निर्यात की रीढ़ हैं। यानी एक देश की फसल अब दूसरे देश की थाली है और यह आपसी जरूरत, आर्थिक रिश्तों का मजबूत आधार बन चुकी है।
साझेदारी से आता है भरोसा, स्थिरता और विकास
कृषि व्यापार अब केवल खरीद-फरोख्त नहीं, बल्कि दीर्घकालिक सहयोग का मॉडल है। देशों के बीच लंबी अवधि के कॉन्ट्रैक्ट, तकनीकी साझेदारी और संयुक्त शोध तेजी से बढ़ रहे हैं।
साझेदारी के 5 बड़े फायदे
भरोसेमंद सप्लाई चेन : संकट के समय भी खाद्यान्न की कमी नहीं होती।
नई तकनीक का साझा उपयोग : मजबूत बीज, सिंचाई तकनीक, ड्रिप सिस्टम, जैविक खेती के मॉडल।
किसानों की आमदनी में वृद्धि : निर्यात मांग बढ़ने से किसानों को बेहतर दाम।
रोजगार के नए अवसर : प्रोसेसिंग, लॉजिस्टिक्स और स्टोरेज क्षेत्र में रोजगार।
खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित : दुनिया के किसी भी देश में अकाल या सूखे जैसी स्थिति में सहयोग।
खेत से थाली तक कई देशों की यात्रा
कृषि व्यापार एक विशाल अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क पर चलता है। इसमें जहाज, पोर्ट, वेयरहाउस, बीमा, बैंकिंग सिस्टम,लॉजिस्टिक साझेदार, डिजिटल ट्रांजैक्शन शामिल होते हैं। उदाहरण के लिए मध्य-पूर्व को जाने वाला गेहूं सिर्फ भारत या रूस की फसल पर निर्भर नहीं होता, बल्कि यूरोप और एशिया के लॉजिस्टिक कॉरिडोर उसे अंतिम उपभोक्ता तक पहुंचाते हैं। हर अनाज की यात्रा के पीछे कई देशों की मेहनत और विशेषज्ञता होती है।
भविष्य की खेती: टिकाऊ, कम-कार्बन और जिम्मेदार
जलवायु परिवर्तन ने दुनिया को चेतावनी दे दी है। अब खेती सिर्फ उत्पादन नहीं, बल्कि पर्यावरणीय जिम्मेदारी का विषय बन चुकी है। भविष्य की खेती ऐसे बनेगी:
बायो-फर्टिलाइजर और जैविक खेती
कार्बन-फ्री उत्पादन सिस्टम
सौर ऊर्जा आधारित प्रोसेसिंग यूनिट्स
जल-बचत सिंचाई तकनीकें (ड्रिप, माइक्रो-स्प्रिंकलर)
क्लाइमेट रेजिलिएंट फसलें (सूखा-रोधी बीज)
डिजिटल फार्मिंग और AI-आधारित उपज पूर्वानुमान
जो देश इन तकनीकों में आगे बढ़ेंगे, वही भविष्य के वैश्विक कृषि बाजार का नेतृत्व करेंगे।
कृषि व्यापार: सिर्फ बिजनेस नहीं, रिश्तों की नई भाषा
जब एक देश की फसल दूसरे देश की थाली में पहुंचती है, तो सिर्फ भोजन नहीं पहुंचता बल्कि विश्वास, साझेदारी और दोस्ती भी पहुंचती है। कृषि व्यापार दुनिया को एकजुट करने वाला सबसे शांतिपूर्ण और मानवीय तरीका बन चुका है। यही कारण है कि आने वाले दस वर्षों में दुनिया के कूटनीतिक रिश्तों में कृषि व्यापार की भूमिका सबसे निर्णायक होने वाली है।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।