विज्ञापन
Home› Dugdhshala› Weather Tomorrow Alert For Dense Fog In North India Heavy Rainfall Expected In The South Imd S Advisory For

Kal Ka Mausam: उत्तर भारत में घने कोहरे का अलर्ट, दक्षिण में जमकर बरसेंगे बादल, किसानों के लिए IMD की सलाह...

गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली Published by: Devesh Saraswat Updated Fri, 27 Nov 2026 06:14 PM IST
सार

  • 28 नवंबर के लिए IMD ने बारिश और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया
  • उत्तर भारत के कई हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा देखने को मिल सकता है
  • तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश संग तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है
  • अंडमान-निकोबार में 30 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान।
  • IMD ने किसानों को पकी फसल सुरक्षित रखने, खेतों से अतिरिक्त पानी निकालने और बागवानी फसलों को सहारा देने की सलाह दी।

देश के कई हिस्सों में 27 नवंबर को कोहरे-बारिश का अलर्ट।
देश के कई हिस्सों में 27 नवंबर को कोहरे-बारिश का अलर्ट। - फोटो : गांव जंक्शन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 28 नवंबर को देश के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। बारिश की संभावना वाले इलाकों में किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। कल यूपी, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब और हिमाचल के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाने की संभावना बनी हुई है। इस दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी घना कोहरा देखने को मिल सकता है हिमाचल प्रदेश में 1 दिसंबर तक घने कोहरे का दौर बना रह सकता है।

इन राज्यों में बरसेंगे बादल, किसान करें ये इंतजाम
IMD के अनुसास, 28 नवंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी दी है। वहीं, केरल, माहे और लक्षद्वीप में कई जगहों पर बादल बरस सकते हैं।

अंडमान-निकोबार में बदलेगा मौसम
IMD के मुताबिक, 28 नवंबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। इसके बाद 29 नवंबर से यहां गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर शुरू होने की संभावना है। 30 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच कुछ स्थानों पर भारी बारिश का भी अनुमान है।

किसानों के लिए IMD की सलाह
IMD ने बारिश और तेज हवाओं की आशंका को देखते हुए तमिलनाडु के किसानों को खेतों और बागानों से अतिरिक्त पानी निकालने की सलाह दी है। धान, मूंगफली, दलहन और मोटे अनाज की पकी फसलों की कटाई बारिश न होने के दौरान करने और उपज को सुरक्षित व सूखी जगह पर रखने को कहा गया है। टमाटर, मिर्च और बेल वाली सब्जियों को सहारा देने के साथ गन्ना, केला, पपीता और सहजन के पौधों को भी मजबूती से बांधने की सलाह दी गई है।

केरल में धान, सब्जियों और केले, नारियल व काली मिर्च के बागानों से अतिरिक्त पानी निकालने को कहा गया है। वहीं, तेज हवाओं की आशंका वाले क्षेत्रों में कटी हुई फसल को सुरक्षित स्थान पर रखने या तिरपाल से ढकने और बागवानी फसलों को सहारा देने की सलाह दी गई है।

घने कोहरे में वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की सलाह
सुबह के समय कोहरे के कारण रास्ता दिखने में कठिनाई हो सकती है, जिसके चलते दुर्घटना भी हो सकती है। IMD ने वाहन चलाने वालों को फॉग लाइट का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।
 


विज्ञापन
विज्ञापन