छोटे और मध्यम किसानों के लिए दो नई इलेक्ट्रिक कृषि मशीनें बाजार में आई हैं, जो खेती को सस्ता और आसान बना सकती हैं। इनमें E-Inter Cultivator और E-Self Propelled Reaper शामिल हैं। इन मशीनों को एग्रीटेक कंपनी किसानक्राफ्ट ने लॉन्च किया है।
कंपनी का दावा है कि ये मशीनें किसानों की ईंधन लागत में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बचत कर सकती हैं।
₹170 की जगह अब सिर्फ ₹10 प्रति घंटे का खर्च
किसानक्राफ्ट के अनुसार पेट्रोल से चलने वाली समान मशीनों पर किसानों का खर्च लगभग ₹170 प्रति घंटा आता है। वहीं नई इलेक्ट्रिक मशीनों के इस्तेमाल से यह खर्च घटकर करीब ₹10 प्रति घंटा रह जाता है। कंपनी का मानना है कि लगातार बढ़ती पेट्रोल कीमतों और खेती में मजदूरों की कमी को देखते हुए यह तकनीक छोटे किसानों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी।
एक चार्ज में घंटों तक लगातार काम
E-Inter Cultivator खरपतवार नियंत्रण और इंटरकल्चर कार्यों के लिए बनाई गई है। इसमें 32 J-शेप ब्लेड लगे हैं और यह लगभग एक घंटे में एक एकड़ खेत तैयार कर सकती है। यह मशीन एक बार चार्ज होने पर करीब 3.5 घंटे तक लगातार काम करती है। वहीं E-Self Propelled Reaper धान, गेहूं, बाजरा और सोयाबीन जैसी फसलों की कटाई के लिए तैयार की गई है। यह भी लगभग एक एकड़ प्रति घंटे की क्षमता रखती है और 4 घंटे तक लगातार काम कर सकती है।
भारतीय खेतों के हिसाब से तैयार हुई मशीनें
कंपनी ने बताया कि इन मशीनों का परीक्षण देश के अलग-अलग राज्यों, मिट्टी और मौसम की परिस्थितियों में किया गया है। सूखी, गीली और कीचड़ वाली जमीन पर 100 घंटे से अधिक परीक्षण के बाद इन्हें बाजार में उतारा गया है। E-Inter Cultivator को FMTTI से भी मंजूरी मिल चुकी है। नई मशीनों में Lithium Iron Phosphate (LFP) बैटरी दी गई है, जिसकी अनुमानित क्षमता 2,000 से 2,500 चार्ज साइकिल तक है।
किसानक्राफ्ट के सीईओ अमित शर्मा ने कहा कि पिछले 50 वर्षों से भारतीय खेती पेट्रोल इंजन पर निर्भर रही है, लेकिन अब समय बदल रहा है। उन्होंने कहा कि जब मशीन चलाने की लागत ₹170 से घटकर ₹10 प्रति घंटा रह जाती है, तो मशीन किसान पर बोझ नहीं बल्कि कमाई का साधन बन जाती है। कंपनी ने बताया कि दोनों नई मशीनों की बुकिंग शुरू हो चुकी है। ये मशीनें देशभर में मौजूद 5,000 से अधिक डीलरों के माध्यम से उपलब्ध होंगी।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।