विज्ञापन
Home› Baat Pate Ki› Kaam Ke Yantra› Bihar Farmers To Get Solar Crop Dryers At Affordable Rates Subsidy Of 1 40 Lakh Available

Bihar: किसानों को सस्ते में मिलेगी सोलर क्रॉप ड्रायर मशीन, 1.40 लाख का मिलेगा अनुदान, कई गुना बढ़ेगा उपज मूल्य

गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली Published by: Devesh Saraswat Updated Tue, 04 Aug 2026 04:29 PM IST
सार

  • बिहार में सोलर क्रॉप ड्रायर योजना को मिली मंजूरी
  • मशीन की खरीद पर किसानों को मिलेगी 1.40 लाख रुपये तक की सब्सिडी
  • यह मशीन सब्जी, फल और औषधीय फसल समेत कई तरह के कृषि उत्पादों को सुखाकर उनका दाम कई गुना बढ़ाती है

बिहार में सोलर क्रॉप ड्रायर मशीन पर मिलेगी 1.40 लाख रुपये की सब्सिडी।
बिहार में सोलर क्रॉप ड्रायर मशीन पर मिलेगी 1.40 लाख रुपये की सब्सिडी। - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार सरकार ने किसानों का आय बढ़ाने और कटाई बाद होने वाले फसल नुकसान को कम करने के लिए बड़ा एलान किया है। प्रदेश के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि सरकार ने सोलर क्रॉप ड्रायर योजना को मंजूरी दी है। इस योजना के तहत 100 किलो क्षमता वाले सोलर क्रॉप ड्रायर की खरीद पर किसानों को भारी छूट मिलेगी।

1.40 लाख रुपये तक मिलेगी सब्सिडी
योजना के तहत सोलर क्रॉप ड्रायर की कुल लागत 3.50 लाख रुपये तय की गई है, जिसमें से किसानों को 1.40 लाख रुपये की सब्सिडी दी जाएगी।

बिजली और ईंधन के खर्च से मिलेगी पूरी मुक्ति
यह उपकरण बिजली के बजाय सौर उर्जा पर काम करता है। कृषि मंत्री का कहना है कि इस यंत्र को चलाने के लिए बिजल-डीजल जैसे ईंधन पर अलग से खर्च नहीं करना होगा।

क्या काम करती है यह मशीन
जानकारों के अनुसार, सोलर क्रॉप ड्रायर की मदद से किसान कई कृषि उत्पादों को सुखाकरबेच सकते हैं, जैसे लहसुन, प्याज, अदरक, सहजन, टमाटर, मशरूम आदि।  इस मशीन से पाउडर, ड्राई स्लाइस, हर्बल उत्पाद और दूसरे प्रोसेस्ड उत्पाद बनाकर किसान अपनी उपज का भाव कई गुना बढ़ा सकते हैं।


सोलर क्रॉप ड्रायर का पूरा मॉडल समझने के लिए गांव जंक्शन की वीडियो जरूर देखें-  किसानों की कमाई 5 गुना तक बढ़ा सकती है ये मशीन! जानें कैसे? | Gaon Junction LIVE




 
विज्ञापन
विज्ञापन