अगर आप कम निवेश में अच्छा फंड तैयार करना चाहती हैं, तो यह खबर आपके लिए है। भारतीय जीवन बीमा निगम की आधारशिला योजना के तहत मात्र 87 रुपये की बचत से महिलाएं मैच्योरिटी पर 11 लाख रुपये तक की राशि प्राप्त कर सकती हैं।
क्या है यह योजना और कौन कर सकता है निवेश?
एलआईसी की आधारशिला योजना एक बीमा और बचत योजना है जिसमें केवल महिलाएं ही निवेश कर सकती हैं। इसमें निवेश करने के लिए न्यूनतम आयु 8 वर्ष और अधिकतम 55 वर्ष तय की गई है। इस पॉलिसी को खरीदने के लिए आधार कार्ड होना अनिवार्य है। यह एक लंबी अवधि की योजना है जिसमें निवेशक को पॉलिसी की अवधि पूरी होने पर पूरी राशि मिलती है।
पॉलिसी से जुड़े नियम और शर्तें
निवेशक 10 साल से लेकर 20 साल तक की पॉलिसी अवधि चुन सकते हैं। हालांकि, पॉलिसी की मैच्योरिटी के समय महिला की उम्र 70 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। उदाहरण के तौर पर, यदि कोई 55 वर्षीय महिला निवेश करती है, तो वह अधिकतम 15 साल की पॉलिसी अवधि ही चुन सकती है। इस योजना के तहत न्यूनतम 2 लाख रुपये और अधिकतम 5 लाख रुपये की बीमित राशि का विकल्प मिलता है।
कैसे बनेगा 11 लाख का फंड?
योजना के गणित को समझें तो अगर कोई महिला 10 सालों तक लगातार हर दिन 87 रुपये का निवेश करती है, तो उसका कुल निवेश 3,17,550 रुपये होगा। जब यह पॉलिसी 70 साल की उम्र में मैच्योर होगी, तो यह राशि बढ़कर लगभग 11 लाख रुपये तक हो सकती है।
जरूरत पड़ने पर लोन की सुविधा भी उपलब्ध
इस योजना की एक और खास बात यह है कि इसमें पॉलिसी पर लोन लेने की सुविधा भी मिलती है। अगर किसी निवेशक को पैसों की जरूरत पड़ती है तो वह कम से कम दो साल तक प्रीमियम का भुगतान करने के बाद अपनी पॉलिसी पर लोन के लिए आवेदन कर सकता है।