Home›Baat Pate Ki›Apna Paisa›
Mann Ki Baat Pm Modi Shares Details Of Two Insurance Schemes Get 2 Lakh Cover For Just A Few Hundred Rupees
Mann Ki Baat: PM मोदी ने दो बीमा योजनाओं की जानकारी दी, कुछ सौ रुपये में मिलेगा ₹2 लाख का कवर, ऐसे करें अप्लाई
गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली
Published by: Devesh Saraswat
Updated Sun, 28 Jun 2026 05:26 PM IST
सार
पीएम मोदी ने मन की बात (Mann ki Baat) कार्यक्रम के 135वें एपीसोड में सरकारी की दो बड़ी बीमा योजनाओं (Insurance Schemes) का जिक्र किया है। इन योजनाओं में पीएम सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) और जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) शामिल है। काफी कम किस्त पर ये योजनाएं दो लाख रुपये तक का बीमा कवर देती हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के 135वें एपिसोड का किया जिक्र।
- फोटो : AI Image
पीएम मोदी ने मन की बात (Mann ki Baat) कार्यक्रम के 135वें एपीसोड में सरकारी की दो बड़ी बीमा योजनाओं (Insurance Schemes) का जिक्र किया है। इन योजनाओं में पीएम सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) और जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) शामिल है। काफी कम किस्त पर ये योजनाएं दो लाख रुपये तक का बीमा कवर देती हैं।
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि इन दोनों योजनाओं के माध्यम से लाखों पीडित परिवारों को मुश्किल समय में बड़ा आर्थिक सहारा मिला है।
सिर्फ 20 रुपये सालाना में 2 लाख का दुर्घटना बीमा
पीएम मोदी ने इनयोजनाओं के बारे में जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि पीएम सुरक्षा बीमा योजना के तहत मात्र 20 रुपये की सालाना किस्त पर दो लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा मिलता है। पीएम ने बताया कि इस योजना के तहत अब तक 58 करोड़ से ज्यादा लोग जुड़ चुके हैं। पीएम ने बताया कि 58 करोड़ लोगों में 28 करोड़ महिलाएं हैं और हादसे से प्रभावित हुए परिवारों को योजना के तहत 3,700 करोड़ रुपये की सहायता राशि जारी की गई है।
रोजाना डेढ़ रुपये से भी कम में जीवन बीमा कवर
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के बारे में बताते हुए कहा कि इस योजना के तहत सालाना 436 रुपये की किस्त देनी होती है। अगर किसी व्यक्ति की दुखद मृत्यु हो जाती है, तो परिवार को दो लाख रुपये का बीमा कवर मिलता है। आंकड़ों का हवाला देते हुए प्रधानमंत्री ने बताया कि इस योजना से अब तक देश के 27 करोड़ से अधिक लोग जुड़ चुके हैं। इसके तहत अब तक करीब 11 लाख परिवारों को लगभग 22 हजार करोड़ रुपये की भारी-भरकम सहायता मिल चुकी है।
मुश्किल समय में परिवारों को मिला सहारा
छोटी राशि से बहुत बड़ी सुरक्षा
देशवासियों को संदेश देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कई बार बहुत बड़ी सुरक्षा की शुरुआत एक बहुत छोटी सी राशि और एक छोटे से कदम से हो सकती है। इंसान का एक छोटा-सा निर्णय भी जीवन में बहुत बड़ा बदलाव ला सकता है। अपने संबोधन के अंत में प्रधानमंत्री ने सभी लोगों से यह विशेष आग्रह किया कि वे अपने-अपने परिवार में इन दोनों बीमा योजनाओं की जानकारी जरूर साझा करें ताकि जरूरत के समय उन्हें इसका लाभ मिल सके।
कैसे करें आवेदन
इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए अपने नजदीकी बैंक या डाकघर जाएं और आवेदन करें। आपको यहां एक फॉर्म भरना होगा और योजना कि तय किस्त आपके खाते से सीधे कटवाने की मंजूरी देनी होगी।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।