खेती-किसानी में इस हफ्ते क्या बदला और इन बदलावों का किसानों पर क्या असर पड़ सकता है? Gaon Junction के इस साप्ताहिक बुलेटिन में जानिए गेहूं की नई किस्म, खाद की ऑनलाइन बुकिंग, गन्ने के वजन की जांच और सरकारी योजनाओं से जुड़ी अहम खबरें। गेहूं की बायोफोर्टिफाइड किस्म HI 8849 से प्रति हेक्टेयर 51.9 क्विंटल तक उपज मिलने की संभावना है। वहीं, रबी सीजन 2026-27 में खाद वितरण के लिए मोबाइल ऐप से डिजिटल टोकन देने की तैयारी की जा रही है। गन्ने के वजन और चीनी रिकवरी में पारदर्शिता लाने के लिए गठित समिति भी इस सप्ताह की अहम खबरों में शामिल है। इस बुलेटिन में जानिए पीएम कुसुम 2.0 के तहत खेतों में सोलर पैनल के साथ फसल उगाने के मॉडल, देश में दालों का उत्पादन बढ़कर 274.09 लाख टन पहुंचने और पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए केंद्र सरकार के निर्देशों के बारे में। उत्तर प्रदेश में बाढ़, बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित 9 लाख से ज्यादा किसानों को 493 करोड़ रुपये की सहायता राशि भेजे जाने और धान, ज्वार, बाजरा व मक्का की सरकारी खरीद से जुड़ी जानकारी भी मिलेगी।