सरसों की बेहतर पैदावार के लिए सही समय पर सिंचाई, संतुलित पोषण और रोग-कीट प्रबंधन बेहद जरूरी है। ICAR-IIRMR के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. ए. के. शर्मा से जानिए सरसों की पहली सिंचाई कब करें, यूरिया की टॉप ड्रेसिंग का सही समय क्या है और 30–35 दिन में शीर्ष कलिका तोड़ने से क्या फायदा होता है। साथ ही जानें पेंटेड बग, सफेद रतुआ और तना गलन से फसल को बचाने के जरूरी उपाय।
HIGHLIGHTS
शुरुआती 50 दिनों में सिंचाई और फसल प्रबंधन पर दें ध्यान
फूल आने पर 35–40 दिन में पानी देना सबसे अहम
सिंचाई के 4–5 दिन बाद करें टॉप ड्रेसिंग
30–35 दिन में शीर्ष कलिका तोड़ने की सलाह
पेंटेड बग, सफेद रतुआ और तना गलन पर रखें नजर
फूल आने पर पोषक तत्वों का सही प्रबंधन जरूरी