हरियाणा के भिवानी के बापोड़ा गांव में किसान राजवीर सिंह और रौनक सिंह लंबे समय से स्ट्रॉबेरी की खेती कर रहे हैं। एक एकड़ में करीब 30 हजार पौधे लगाए जाते हैं और नवंबर से मार्च तक फसल की तुड़ाई होती है। किसानों के मुताबिक, एक एकड़ में करीब 15 टन तक उत्पादन और 14-15 लाख रुपये तक की बिक्री हो सकती है। स्ट्रॉबेरी की खेती में पौध, लेबर, हार्वेस्टिंग, पैकिंग, ट्रांसपोर्ट और दवाइयों समेत करीब 8-9 लाख रुपये तक खर्च आता है। किसानों के मुताबिक, खर्च निकालने के बाद 5-6 लाख रुपये तक मुनाफा मिल सकता है। फसल के बाद इसी खेत में मिर्च, पेठा और खीरे जैसी सब्जियों की खेती भी की जाती है। इस वीडियो में जानिए स्ट्रॉबेरी की रोपाई, बेड तैयार करने, ड्रिप और माइक्रो इरिगेशन, तापमान प्रबंधन, फसल की तुड़ाई, मंडी तक पहुंच और खेती की लागत से लेकर बिक्री तक का पूरा मॉडल।