विज्ञापन
Home› Video› Khabar Junction› Video Potato Paste Masquerading As Tomato Ketchup Over 12 000 Kg Of Suspicious Goods Seized

VIDEO: टोमैटो केचप के नाम पर आलू का पेस्ट! 12 हजार किलो से ज्यादा संदिग्ध माल जब्त

गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली Published by: shreya singh Updated Sun, 18 Oct 2026 06:03 PM IST
VIDEO: Potato paste masquerading as tomato ketchup! Over 12,000 kg of suspicious goods seized
विज्ञापन

टोमैटो केचप के नाम पर आलू के पेस्ट से सॉस बनाने का खुलासा! अहमदाबाद में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी के दौरान दो फैक्ट्रियों पर कार्रवाई की गई। अधिकारियों के मुताबिक, गोटा इलाके की एक यूनिट में टमाटर की जगह आलू के पेस्ट और पाउडर का इस्तेमाल कर लाल रंग और फ्लेवर मिलाकर सॉस तैयार किया जा रहा था। दोनों फैक्ट्रियों से 12 हजार किलो से अधिक संदिग्ध माल और सामग्री जब्त किए जाने की जानकारी है। गोटा यूनिट से पांच सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं, जबकि दोनों इकाइयों को सील कर दिया गया है। आखिर कैसे तैयार किया जा रहा था यह सॉस और खाद्य सुरक्षा विभाग ने क्या कार्रवाई की? पूरी रिपोर्ट देखिए। 

HIGHLIGHTS 
टमाटर के बिना टोमैटो केचप
आलू के पेस्ट से बना रहे थे सॉस
अहमदाबाद में दो फैक्ट्रियों पर छापा
12,600 किलो से ज्यादा संदिग्ध माल जब्त
गलत लेबलिंग, केमिकल रंग और फ्लेवर का इस्तेमाल
दोनों यूनिट सील, सैंपल जांच के लिए भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन