जालौन के नकेलपुरा गांव में डॉ. एच. एन. अवस्थी ने कम जमीन में ऐसा बहुफसली बागवानी मॉडल तैयार किया है, जहां नींबू, ड्रैगन फ्रूट, आंवला, आम, पपीता और चंदन-महोगनी जैसे पेड़ों से पूरे साल आमदनी की योजना बनाई गई है। ट्रेलिस सिस्टम अपनाकर ड्रैगन फ्रूट के पौधों की संख्या 70 से बढ़ाकर 180 से ज्यादा कर दी, वहीं सहफसली खेती से हरी मटर उगाकर करीब ₹80 हजार की कमाई की। बाग में 200 से ज्यादा चंदन के पौधे, महोगनी और देसी नींबू-आंवले के पेड़ भविष्य की कमाई के लिए लगाए हैं। ड्रिप सिंचाई, गोबर की खाद, वर्मीकंपोस्ट और मल्चिंग के जरिए लागत कम रखने की कोशिश है। ऐसा मॉडल जहां कुछ फसलें हर साल कमाई देंगी, तो कुछ पेड़ आने वाले वर्षों में बड़ी रकम का सहारा बनेंगे।
HIGHLIGHTS
कम जमीन में 12 महीने कमाई का बागवानी मॉडल
ड्रैगन फ्रूट, नींबू और आंवले से लगातार आमदनी
एक बार पौधे लगाएं, 25-30 साल तक फल पाएं
ट्रेलिस सिस्टम से 70 की जगह लगाए 180 पौधे
चंदन और महोगनी के 200 से ज्यादा पौधे, बच्चों के लिए FD
सहफसली खेती से ₹80 हजार की अतिरिक्त आमदनी