इन दिनों सोशल मीडिया पर ये दो वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र हैं और दूसरी तरफ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दोनों ही एक खास किस्म की गाय को खूब लाड़-दुलार करते दिखे हैं। जैसे ही PM मोदी और CM योगी का इन्हें लाड़-दुलार करता वीडियो वायरल हुआ, ये छोटी सी गाय चर्चा का विषय बन गई। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अपने अवासा पर पुंगनूर नस्ल के गोवंश को लेकर आए थे। पीएम नरेंद्र मोदी बछिया को दुलारते, चूमते और हाथ में लेकर घूमते दिखाई दिए। साथ ही उन्होंने अपनी इस दुलारी बछिया का नाम दीपज्योति रखा है। वीडियो में देखें क्यों खास है पुंगनूर गाय?
HIGHLIGHTS
दक्षिण से आए गोवंश को CM ने दिया भवानी और भोलू नाम
आंध्र प्रदेश की गोशाला से आए हैं नादिपथि मिनिएचर नस्ल के गोवंश
मूलतः पुंगनूर नस्ल की ही नई ब्रीड है नादिपथि मिनिएचर
नामकरण के बाद भवानी और भोलू को योगी ने खूब दुलारा
PM मोदी भी प्रधानमंत्री आवास लेकर आए पुंगनूर नस्ल की बछिया
PM ने अपनी बछिया का नाम रखा 'दीपज्योति'