झांसी (उत्तर प्रदेश) के किसान दिनेश प्रजापति ने पारंपरिक खेती से हटकर 80 एकड़ के क्लस्टर में 4 प्रमुख औषधीय फसलें : अश्वगंधा, ईसबगोल, कैमोमाइल और ब्लू कॉर्न उगाकर सालाना ₹1 करोड़ से अधिक का टर्नओवर खड़ा किया है। इस वीडियो में जानिए इन चारों फसलों की बुवाई का समय, प्रति एकड़ लागत, मुनाफा और FPO के जरिए दवा कंपनियों को सीधे उत्पाद बेचने का पूरा मॉडल।
HIGHLIGHTS
झांसी के किसान ने 80 एकड़ में उगाईं 4 तरह की औषधीय फसलें
अश्वगंधा की खेती से एक एकड़ में ₹70-80 हजार तक शुद्ध मुनाफा
ईसबगोल की एक एकड़ फसल से करीब ₹1 लाख की उपज
कैमोमाइल के सूखे फूल बेचकर एक एकड़ में ₹1.5 लाख तक मुनाफा
ब्लू कॉर्न की सूखी पंखुड़ियां ₹80 हजार क्विंटल तक बिकती हैं
FPO के जरिए दवा कंपनियों तक पहुंच रही उपज
80 एकड़ से ₹1 करोड़ का सालाना कारोबार