भारत के डेयरी सेक्टर में महिलाओं की बड़ी भूमिका अब पशुओं की देखभाल से आगे बढ़कर डेयरी बिजनेस, वैल्यू एडिशन और ब्रांडिंग तक पहुंच रही है। हरियाणा की नीतू यादव और रेणु सांगवान से लेकर उत्तर प्रदेश की निक्की चौधरी तक, इन महिला पशुपालकों ने डेयरी को संगठित उद्यम में बदलकर अपनी पहचान बनाई है। दूध से घी, पनीर, दही और खोया जैसे उत्पाद तैयार कर ये महिलाएं बेहतर बाजार और आय के नए रास्ते बना रही हैं।
HIGHLIGHTS
महिलाओं ने पशुपालन को बनाया सफल डेयरी बिजनेस
डेयरी से आगे बढ़कर वैल्यू एडेड प्रोडक्ट्स पर जोर
दूध से घी, पनीर और दही बनाकर बढ़ाई कमाई
महिला पशुपालकों ने किसानों को बाजार से जोड़ा
मेहनत से खड़ा किया करोड़ों के कारोबार वाला डेयरी मॉडल
पशुपालन से ग्रामीण महिलाओं को मिला उद्यमिता का नया रास्ता