विज्ञापन
Home› Lokrang› Pandavani Resonating From Countryside To Urban Stages Chhattisgarh S Traditional Singing Narrates Mahabharata

देहात से शहरी मंचों तक गूंज रहे पंडवानी के स्वर: महाभारत कथा को बयां करती है छत्तीसगढ़ की पारंपरिक गायन परंपरा

गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली Published by: Umashankar Mishra Updated Tue, 18 Feb 2025 08:47 PM IST
सार

Pandavani: छत्तीसगढ़ का एकल नाट्य पंडवानी देहात की चौपालों से निकलकर देश-विदेश के मंचों तक ख्याति अर्जित कर चुका है। 'परधान' तथा 'देवार' जातियों की यह गायन परंपरा महाभारत की कथा को बयां करती है।

हाभारत का नायक अर्जुन है, तो पंडवानी का नायक भीम है। पंडवानी में माता कोतमा कुन्ती को कहा गया है।
हाभारत का नायक अर्जुन है, तो पंडवानी का नायक भीम है। पंडवानी में माता कोतमा कुन्ती को कहा गया है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ की गोंड जनजाति की एक उपजाति 'परधान' है। घुमंतू जाति ‘देवार’ भी राज्य के पारंपरिक समुदायों में शामिल है। इन दोनों समुदायों को पंडवानी गायन के लिए जाना जाता है। पंडवानी यानी पांडववाणी - अर्थात महाभारत की कथा। यह कथा ‘परधान’ तथा ‘देवार’ जातियों की गायन परंपरा है। परधान जाति के कथावाचक  ‘किंकनी’ वाद्य हाथ में लेकर पंडवानी गाते हैं। वहीं, देवार लोगों के हाथ में ‘र्रूंझू’ वाद्ययंत्र होता है।

पंडवानी में महाभारत को महाधान का युद्ध बताया गया है। महाभारत का नायक अर्जुन है, तो पंडवानी का नायक भीम है। पंडवानी में माता कोतमा कुन्ती को कहा गया है। गान्धारी को गन्धारिन। पंडवानी में जिस क्षेत्र को दिखाया गया है, वह छत्तीसगढ़ ही है। पांडव जहां रहते थे, उसे जैतनगरी कहा गया है। कौरवों के निवास स्थान को हसना नगरी कहा गया है। पंडवानी में पांडव तथा कौरव - दोनों पशुपालक हैं। पांडव और कौरव पशुओं को चराने जाते थे। इनमें गाय, बकरियां और हाथी शामिल थे।
 
वर्तमान में, पंडवानी गायिका-गायक तंबूरे को हाथ में लेकर स्टेज में घूमते हुए कहानी प्रस्तुत करते हैं। यह तंबूरा कभी भीम की गदा तो कभी अर्जुन का धनुष बन जाता है। संगत के कलाकार पीछे अर्ध-चन्द्राकर में बैठते हैं। उनमें से एक ‘रागी’ है, जो हुंकारु भरते जाता है और साथ-साथ गाता है, रोचक प्रश्नों के द्वारा कथा को आगे बढ़ाने में मदद करता है।

पंडवानी की दो शैलियां हैं - एक है कापालिक शैली, जो गायक-गायिका की स्मृति में, या ‘कपाल’ में मौजूद है। दूसरी शैली का नाम वेदमती है, जिसका आधार शास्र है। कापालिक शैली वाचिक परंपरा पर आधारित है। वहीं, वेदमती शैली खड़ी भाषा में लिखे गए सबलसिंह चौहान के महाभारत पर आधारित है, जो पद्य रूप में हैं। वेदमती शैली के गायक वीरासन पर बैठकर पंडवानी गाते हैं।

झाडूराम देवांगन, पुनाराम निषाद तथा पंचूराम रेवाराम वेदमती शैली को अपनाए हुए हैं। वहीं, कापालिक शैली की विख्यात गायिका तीजन बाई और शांतिबाई चेलकने एवं उषा बाई बारले रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन