जमीन किसानों के लिए जीवन और आजीविका का आधार है, लेकिन क्या यही जमीन किसी गांव के लोगों के लिए डर की वजह बन सकती है? जैकी श्रॉफ और शरद केलकर की आगामी हॉरर फिल्म 'काली खेती' का ट्रेलर इसी रहस्य से पर्दा उठाने की कोशिश करता है। करीब सवा दो मिनट के ट्रेलर में खेती, गांव और किसी अनजान शक्ति के बीच डरावने रिश्ते की झलक दिखाई गई है। फिल्म 20 नवंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
गांव की जमीन से जुड़ा है रहस्य
ट्रेलर की शुरुआत जैकी श्रॉफ के गांव पहुंचने से होती है। वहां उनका बेटा अपने परिवार के साथ रहता है। गांव पहुंचने के बाद उसे कुछ अजीब घटनाएं महसूस होने लगती हैं। उसे सपने में डरावने दृश्य और कुछ रहस्यमयी लोग दिखाई देते हैं। जब वह परिवार को इन अनुभवों के बारे में बताता है तो उसे भ्रम बताकर टाल दिया जाता है।
लेकिन कहानी आगे बढ़ने के साथ गांव और वहां की जमीन से जुड़े रहस्य गहराने लगते हैं। ट्रेलर में दिखाया गया है कि जिस जमीन से लोगों को जीवन मिलता है, वही किसी अज्ञात शक्ति के कारण उनके लिए खौफ का कारण बन गई है।
खेती और हॉरर का अनोखा मेल
'काली खेती' की कहानी ग्रामीण परिवेश में रची गई है। इसमें खेतों, जमीन और गांव के लोगों के बीच एक रहस्यमयी संबंध दिखाया गया है। फिल्म पारंपरिक भूतिया कहानियों से अलग खेती-बाड़ी को डर और रहस्य के साथ जोड़ती नजर आती है। यही इसका अलग पहलू है, जो दर्शकों के मन में फिल्म की कहानी को लेकर उत्सुकता पैदा करता है।
जैकी श्रॉफ और शरद केलकर की अहम भूमिका
फिल्म में जैकी श्रॉफ अपनी खास अंदाज में नजर आ रहे हैं। वहीं शरद केलकर का किरदार कहानी में रहस्य और गंभीरता जोड़ता दिखाई देता है। फिल्म में नेहा सरगम, वीरेंद्र सक्सेना और शाजी चौधरी भी अहम भूमिकाओं में हैं।
कब रिलीज होगी 'काली खेती'?
फिल्म के लेखक और निर्देशक हारिस इम्तियाज खान हैं, जबकि इसका निर्माण सना खान ने किया है। फिल्म ब्लैक कैनवस स्टूडियो के बैनर तले बनी है। 'काली खेती' 20 नवंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।