विज्ञापन
Home› Lokrang› Entertainment› Panchayat Season 5 When Will Released Story Of Phulera Village Sachiv Ji Make You Wait

पंचायत सीजन 5: इस साल नहीं आएगी फुलेरा गांव की कहानी, सचिव जी करांएगे इंतजार, कब होगी रिलीज?

गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली Published by: Mohammad Aamil Updated Sun, 15 Nov 2026 02:26 PM IST
सार

पंचायत सीजन 5 का इंतजार कर रहे फैंस को झटका लगा है। प्राइम वीडियो ने साफ किया है कि सचिव जी और बनराकस की लोकप्रिय वेब सीरीज का पांचवां सीजन 2026 में रिलीज नहीं होगा।

इस साल नहीं आएगी फुलेरा गांव की कहानी
इस साल नहीं आएगी फुलेरा गांव की कहानी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्राइम वीडियो की लोकप्रिय वेब सीरीज 'पंचायत' के पांचवें सीजन का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए निराश करने वाली खबर है। पिछले चार सीजन में दर्शकों का खूब मनोरंजन करने वाली इस सीरीज का पांचवां सीजन साल 2026 में रिलीज नहीं होगा। इसकी जानकारी खुद 'बनराकस' का किरदार निभाने वाले अभिनेता दुर्गेश कुमार के जरिए सामने आई है।

दरअसल, पिछले काफी समय से चर्चा थी कि 'पंचायत सीजन 5' साल 2026 के आखिर तक प्राइम वीडियो पर रिलीज हो सकता है। लेकिन अब मेकर्स ने एक पोस्ट के जरिए साफ कर दिया है कि इस साल दर्शकों को इसका नया सीजन देखने को नहीं मिलेगा।

'पंचायत सीजन 5 इस साल नहीं आएगा'
प्राइम वीडियो ने सोशल मीडिया पर बनराकस यानी दुर्गेश कुमार की एक तस्वीर साझा की है। तस्वीर में वह माला पहने हाथ जोड़कर खड़े नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर पर लिखा है कि 'पंचायत सीजन 5 इस साल नहीं आएगा।' इस पोस्ट के सामने आने के बाद सीरीज के फैंस निराश हो गए हैं। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक पांचवें सीजन की नई रिलीज डेट का खुलासा नहीं किया है। ऐसे में दर्शकों को यह जानने के लिए इंतजार करना होगा कि फुलेरा गांव की कहानी कब आगे बढ़ेगी।

सीजन 4 में प्रधान जी को गंवानी पड़ी थी कुर्सी
'पंचायत' के चौथे सीजन में फुलेरा गांव की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला था। प्रधान जी (रघुबीर यादव) और मंजू देवी (नीना गुप्ता) को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा और उनकी कुर्सी चली गई। इसके बाद क्रांति देवी (सुनीता राजवार) गांव की नई प्रधान बन गईं।

क्रांति देवी के प्रधान बनने के बाद उनके पति भूषण शर्मा उर्फ बनराकस (दुर्गेश कुमार) का दबदबा भी बढ़ गया। अब गांव की सत्ता नए हाथों में है। ऐसे में दर्शकों को उम्मीद है कि पांचवें सीजन में फुलेरा की राजनीति, सचिव जी और बनराकस के बीच नए टकराव और कई मजेदार घटनाएं देखने को मिलेंगी। सीरीज में सचिव जी (जितेंद्र कुमार), प्रधान जी, मंजू देवी, बनराकस और बिनोद जैसे किरदार दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। यही वजह है कि फैंस लंबे समय से इसके अगले सीजन का इंतजार कर रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन