Home›Kheti Kisani›
Congress Wins 14 Of 22 Panchayat Samitis In Jaipur Says Ashok Gehlot
राजस्थान: जयपुर की 22 पंचायत समितियों में से 14 पर जीती कांग्रेस, गहलोत बोले- ये किसानों-ग्रामीणों का संदेश
गांव जंक्शन डेस्क, जयपुर
Published by: Umashankar Mishra
Updated Fri, 20 Nov 2026 09:15 PM IST
सार
जयपुर जिले की 22 पंचायत समितियों में कांग्रेस ने 14 पर जीत दर्ज की, जबकि भाजपा को दो समितियों में बहुमत मिला। अशोक गहलोत ने नतीजों को किसानों, मजदूरों और महिलाओं की भाजपा सरकार के प्रति नाराजगी का संकेत बताया।
पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने पार्टी की जीत को ग्रामीण मतदाताओं का भाजपा सरकार के खिलाफ संदेश बताया।
- फोटो : AI Image
राजस्थान के पंचायत राज चुनावों में जयपुर जिले की 22 पंचायत समितियों में से 14 पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। भाजपा को केवल दो समितियों चोमू और सांभर में बहुमत मिला। सांगानेर में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) को बहुमत मिला, जबकि पांच समितियों में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला।
पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने पार्टी की जीत को ग्रामीण मतदाताओं का भाजपा सरकार के खिलाफ संदेश बताया। उन्होंने कहा कि किसान, मजदूर और महिलाएं सरकार की उपेक्षा और अधूरे वादों से नाराज हैं। उनके मुताबिक, ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को नजरअंदाज करने की कीमत भाजपा को चुनाव में चुकानी पड़ी है।
पिछली सरकार की योजनाओं का किया उल्लेख
गहलोत ने कहा कि ग्रामीण मतदाताओं को पिछली कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं अब भी याद हैं। उन्होंने चिरंजीवी योजना, सामाजिक सुरक्षा, किसानों की मदद और महिलाओं के लिए शुरू की गई योजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को भी जीत का श्रेय दिया तथा पार्टी कार्यकर्ताओं और मतदाताओं का आभार जताया।
गहलोत ने आरोप लगाया कि नगर निगम चुनावों में भी कांग्रेस ने अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन भाजपा ने कथित तौर पर दबंगई से जनादेश को प्रभावित किया था। भाजपा सरकार ने ग्रामीण मतदाताओं के रुझान को समझने में चूक की है।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।