विज्ञापन
Home› Khelkood› Maha Kumbh Of Sports In Uttarakhand 1360 Players Will Gather In The 38th National Games

उत्तराखंड में खेल का महाकुंभ: 38वें राष्ट्रीय खेल में जुटेंगे 1360 खिलाड़ी, गांव के खिलाड़ियों को मिलेगा मौका

गांव जंक्शन डेस्क, देहरादून Published by: Himanshu Mishra Updated Sun, 17 Nov 2024 04:20 PM IST
सार

खेल विभाग (Sports Department) के विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा ने बताया, 15 दिसंबर तक शिविर लगने हैं, जिसमें प्रदेशभर से 1360 खिलाड़ी हिस्सा लेने पहुंच रहे हैं। इन सभी शिविरों में खिलाड़ियों की कुशलता और फिटनेस को बढ़ाने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।

खेल
खेल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

38वें राष्ट्रीय खेलों (38th National Games) की 34 प्रतिस्पर्धाओं के लिए 34 शिविर लगाने में पूरे एक महीने लगेंगे। बीती 15 नवंबर से प्रशिक्षण शिविर लगाने की शुरुआत में चार शिविर तो लग चुके हैं, बाकी 30 खेलों के शिविर 15 दिसंबर तक लगेंगे। ये शिविर कब और कहां आयोजित होंगे, इसके लेकर शेड्यूल तैयार हो गया है।

खेल विभाग (Sports Department) के विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा ने बताया, 15 दिसंबर तक शिविर लगने हैं, जिसमें प्रदेशभर से 1360 खिलाड़ी हिस्सा लेने पहुंच रहे हैं। इन सभी शिविरों में खिलाड़ियों की कुशलता और फिटनेस को बढ़ाने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रत्येक शिविर के लिए पुरुष और महिला वर्गों से 20-20, यानी कुल 40 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। खास बात है कि इन खेलों के जरिए ग्रामीण इलाकों में रहने वाले खिलाड़ियों को एक अच्छा मंच प्रदान किया जाएगा। 

 
इन खेलों का हुआ आयोजित हुआ शिविर
वॉलीबॉल और हैंडबॉल : इनके शिविर रुद्रपुर में आयोजित किए जा रहे हैं। यहां खिलाड़ियों के लिए आधुनिक प्रशिक्षण के उपकरण और कोचिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने का दावा है।

फुटबॉल : हल्द्वानी के मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम में फुटबाल खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। विभाग का कहना है कि यहां के हरे भरे मैदान और प्रबंधकीय सुविधाएं खिलाड़ियों की तैयारियों को मजबूती प्रदान करेंगे।

रग्बी : देहरादून के पवेलियन ग्राउंड में रग्बी खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण का आयोजन हो रहा है।

 
खेलों का पूरा शेडयूल
तारीख कब और कहां होगा ये खेल
17 नवंबर हरिद्वार के हॉकी स्टेडियम में महिलाओं के लिए हॉकी और देहरादून के स्पोर्ट्स कॉलेज में पुरुष हॉकी और काशीपुर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में वेट लिफ्टिंग का शिविर लगेगा।
18 नवंबर काशीपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में मॉर्डन पेंथालान, हरिद्वार के रोशनाबाद स्टेडियम में कबड्डी और रुद्रपुर के डीपीएस स्कूल में फेेंसिंग का शिविर लगेगा।
20 नवंबर देहरादून की शांति लॉन टेनिस अकादमी में लॉन टेनिस, टिहरी में रोइंग, न्यू टिहरी में कयाकिंग और कैनोइंग, देहरादून के आरजी स्टेडियम में तीरंदाजी, हल्द्वानी में ताइक्वांडो, हरिद्वार में कुश्ती और देहरादून के तपोवन में जूडो का शिविर लगेगा।
25 नवंबर जसपाल राणा शूटिंग इंस्टीट्यूट में शूटिंग का शिविर।
26 नवंबर हल्द्वानी के गोलापार में ट्राइथलॉन और खो-खो और पिथौरागढ़ के मुंश्यारी में बॉक्सिंग शिविर होगा।
1 दिसंबर देहरादून के स्पोर्ट्स कॉलेज में नेटबॉल और वुशु, देहरादून की दून जिमनास्टिक अकादमी में जिम्नास्टिक, पुलिस लाइन देहरादून में घुड़सवारी और देहरादून में लॉन बॉलिंग शिविर होना है।
12 दिसंबर रुद्रपुर में साइक्लिंग का शिविर
15 दिसंबर देहरादून के परेड ग्राउंड में बैडमिंटन, पौडी के रांशी स्टेडियम में एथलेटिक्स, रुद्रपुर में वॉलीबॉल, देहरादून के आरजी स्टेडियम में स्कवाश और देहरादून की शांति लॉन टेनिस अकादमी में लॉन टेनिस, देहरादून की गोल्फ रेंज में गोल्फ और देहरादून के ओएनजीसी ग्राउंड में बास्केटबॉल का शिविर होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन