विज्ञापन
Home› Shikshak Junction› Cbse Board Exams 2027 Class 10 12 Date Sheet Released Exams To Begin On February 16

CBSE बोर्ड Exam 2027: सीबीएसई बोर्ड की 10वीं-12वीं परीक्षा की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

गांव जंक्शन डेस्क, हिंगोली Published by: Umashankar Mishra Updated Sat, 07 Nov 2026 01:15 PM IST
सार

  • सीबीएसई बोर्ड परीक्षा का टाइमटेबल जारी कर दिया गया है, 16 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं। 
  • 46 लाख से अधिक छात्र होंगे शामिल, 83 विषयों में 10वीं और 121 विषयों में 12वीं की परीक्षा का होगा आयोजन। 

कक्षा 10वीं के लिए 26.5 लाख से अधिक और 12वीं के लिए 19.8 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है।
कक्षा 10वीं के लिए 26.5 लाख से अधिक और 12वीं के लिए 19.8 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 16 फरवरी 2027 से शुरू होंगी। परीक्षा का आयोजन देश और विदेश के विभिन्न केंद्रों पर ऑफलाइन यानी पेन-पेपर मोड में किया जाएगा।

सीबीएसई के अनुसार, इस बार कक्षा 10वीं के लिए 26.5 लाख से अधिक और 12वीं के लिए 19.8 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। 10वीं की परीक्षा 83 विषयों और 12वीं की परीक्षा 121 विषयों में आयोजित की जाएगी। सभी परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे शुरू होंगी।

कहां मिलेगी डेटशीट?
विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर परीक्षा का पूरा कार्यक्रम देख सकते हैं। डेटशीट में विषयवार परीक्षा की तारीख, विषय का नाम, कोड, परीक्षा का समय और परीक्षा के दिन पालन किए जाने वाले जरूरी निर्देश दिए गए हैं।

कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी विषयवार डेटशीट ध्यान से देखें और परीक्षा की तारीखों के अनुसार तैयारी की योजना बनाएं।

विंटर बाउंड स्कूलों में प्रैक्टिकल परीक्षाएं 9 नवंबर से
सीबीएसई ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विंटर बाउंड स्कूलों में कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं, प्रोजेक्ट असेसमेंट और इंटरनल असेसमेंट का कार्यक्रम भी जारी किया है। ये परीक्षाएं 9 नवंबर से 19 दिसंबर 2026 तक आयोजित की जाएंगी।

एलओसी में सुधार का मौका
सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं की लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स (LOC) में सुधार के लिए करेक्शन विंडो भी खोली थी। स्कूल 7 नवंबर तक विद्यार्थियों के विवरण में जरूरी संशोधन कर सकते थे। यह सुविधा केवल स्कूलों के लिए थी। विद्यार्थी और अभिभावक सीधे इसमें बदलाव नहीं कर सकते थे।

सैंपल पेपर से समझें परीक्षा का पैटर्न
बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थी सीबीएसई के अकादमिक पोर्टल पर उपलब्ध सैंपल क्वेश्चन पेपर की मदद ले सकते हैं। इनके माध्यम से प्रश्नों के प्रारूप, परीक्षा के पैटर्न और अंक निर्धारण की व्यवस्था को समझने में मदद मिलेगी।

विद्यार्थियों को सलाह है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी परीक्षा कार्यक्रम और अन्य सूचनाओं पर नजर रखें, ताकि परीक्षा से जुड़ी किसी भी जरूरी जानकारी से चूक न हो।
 
विज्ञापन
विज्ञापन