विज्ञापन
Home› Khelkood› Bastar Olympics Amit Shah Appeals Naxalites To Lay Down Their Arms And Contribute Development Of Chhattisgarh

Bastar Oylmpics 2024: अमित शाह की नक्सलियों से अपील, हथियार डालकर छत्तीसगढ़ के विकास में अपना योगदान दें

गांव जंक्शन डेस्क, नोएडा Published by: Himanshu Mishra Updated Sun, 15 Dec 2024 07:01 PM IST
सार

शाह ने नक्सलियों से मुख्यधारा में लौटने की अपील की। बोले- नक्सलवादियों से अपील करना चाहता हूं। हमारे राज्य सरकार ने नक्सलवादियों के एक बहुत ही अच्छी सरेंडर पॉलिसी बनाई है।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह। - फोटो : गांव जंक्शन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले  (Bastar) में खास बस्तर ओलंपिक खेलों का समापन हुआ। इसमें बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह (Amit Shah) और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Vishnu Dev Sai) मौजूद रहे। इस दौरान शाह ने नक्सलियों से मुख्यधारा में लौटने की अपील की। बोले- नक्सलवादियों से अपील करना चाहता हूं। हमारे राज्य सरकार ने नक्सलवादियों के एक बहुत ही अच्छी सरेंडर पॉलिसी बनाई है। इस पॉलिसी के जरिए नक्सली मुख्य धारा में शामिल हो जाए और हथियार छोड़ दे विकास के रास्ते को चुनकर आगे बढ़ें। उन्होंने नक्सलियों से आगे कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास में वो भी अपना योगदान दें। राज्य सरकार ने नक्सलियों के सरेंडर होने के बाद उनके पुनर्वास के लिए बहुत अच्छा पैकेज तैयार किया है। जिसका उन्हें फायदा उठाना चाहिए।
पहली बार आयोजन हुआ, एक लाख 65 हजार लोगों ने हिस्सा लिया
इस साल पहली बार बस्तर के अंदरूनी इलाकों में इस तरह के ओलंपिक्स का आयोजन हुआ। इसमें ब्लॉक स्तर पर एक लाख 65 हजार लोगों ने हिस्सा लिया था। बस्तर ओलंपिक खेलों में 300 आत्म समर्पित और 18 नक्सल घटनाओं में दिव्यांग हुए खिलाड़ियों ने भी हिस्सा लिया। इसके लिए एक अक्तूबर को पंजीयन शुरू हुआ था। एक नवंबर से 20 नवंबर तक पंचायत एवं ब्लॉक स्तर पर खेलों का आयोजन हुआ। ब्लॉक स्तर में विजेताओं ने 21 से 25 नवंबर तक जिला स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। 13 दिसंबर से संभाग स्तर पर खेलों का आयोजन हुआ। नक्सल हिंसा से पीड़ित मडकम मुन्ना और अलग-अलग आदिवासी समाज के लोगों ने अमित शाह का खास सम्मान किया। 

 
शाह बोले- अगली बार फिर आऊंगा 
अमित शाह ने बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह के मंच से कहा कि बस्तर बदल रहा है। बस्तर ओलंपिक 2024 का ऐतिहासिक कार्यक्रम हुआ है। ये बस्तर ओलंपिक सभी सातों जिलों की पहचान बनने वाला है। बस्तर ओलंपिक बस्तर नक्सलवाद के ताबूत में आखिरी कील ठोकेंगे। अगली बार 2026 के ओलंपिक में आऊंगा और कहूंगा कि बस्तर बदल गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन