Home›Khabar Junction›
West Bengal Farmers Insurance Benefits Crops Destroyed Due To Hailstorm Instructions Given Officials
पश्चिम बंगाल : ओलावृष्टि से फसल बर्बाद होने पर किसानों को मिलेगा बीमा का लाभ, अधिकारियों को दिए निर्देश
गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली
Published by: Mohammad Aamil
Updated Sun, 22 Nov 2026 04:53 PM IST
सार
पश्चिम बंगाल में ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ मिलेगा। सरकार ने 72 घंटे में फसल नुकसान की सूचना देने और बीमा क्लेम के निपटारे के निर्देश दिए हैं।
पश्चिम बंगाल में हाल ही में हुई ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंचने के बाद राज्य सरकार ने किसानों को राहत देने की तैयारी की है। सरकार ने जिला कृषि अधिकारियों को निर्देश दिया है कि ओलावृष्टि से प्रभावित सभी पात्र किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के तहत बीमा का लाभ दिलाया जाए। साथ ही बीमा दावों का समय पर और सही तरीके से निपटारा सुनिश्चित करने को कहा गया है।
मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) की ओर से शनिवार को जारी बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली सरकार ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों के साथ खड़ी है। जिला कृषि अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे प्रभावित क्षेत्रों के किसानों की मदद करें और योजना के तहत मिलने वाले बीमा लाभ में देरी न होने दें।
72 घंटे के भीतर दर्ज कराएं फसल नुकसान की सूचना
सरकार ने बीमित किसानों से अपील की है कि वे फसल को हुए नुकसान की जानकारी निर्धारित 72 घंटे के भीतर दर्ज कराएं। इसके लिए किसान फसल बीमा ऐप या कृषि रक्षक पोर्टल की हेल्पलाइन नंबर 14447 का इस्तेमाल कर सकते हैं। सरकार के मुताबिक, समय पर नुकसान की सूचना देना जरूरी है, ताकि किसानों के बीमा दावों पर आगे की कार्रवाई की जा सके और उन्हें योजना का लाभ मिल सके।
इन माध्यमों से करें शिकायत
ओलावृष्टि से फसल को नुकसान होने पर किसान इन माध्यमों से सूचना दे सकते हैं
फसल बीमा एप : मोबाइल ऐप के जरिए नुकसान की जानकारी दर्ज करें।
कृषि रक्षक हेल्पलाइन : 14447 पर कॉल करके फसल नुकसान की सूचना दें।
समय सीमा : नुकसान होने के 72 घंटे के भीतर रिपोर्ट करना जरूरी है।
सरकार ने जिला अधिकारियों को निर्देश दिया है कि पात्र किसानों के दावों का उचित निपटारा किया जाए, ताकि प्रभावित किसानों को समय पर राहत मिल सके।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।