Home›Khabar Junction›
Unseasonal Rain Damages Paddy Crops In Bihar Cm Orders Assessment
बिहार: बेमौसम बारिश से धान की फसल को नुकसान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिए सर्वे के निर्देश
गांव जंक्शन डेस्क, पटना
Published by: Umashankar Mishra
Updated Wed, 25 Nov 2026 09:24 PM IST
सार
बिहार के कई जिलों में बेमौसम बारिश से खेतों में खड़ी और कटाई के बाद खुले में रखी धान की फसल प्रभावित हुई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नुकसान का आकलन कर प्रभावित किसानों को जरूरी सहायता देने के निर्देश दिए हैं।
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी।
- फोटो : गांव जंक्शन
बिहार के कई इलाकों में बेमौसम बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बारिश से धान की खड़ी फसल के साथ कटाई के बाद खेतों में सुखाने के लिए रखी गई उपज भी प्रभावित हुई है।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कृषि और आपदा प्रबंधन विभाग को सभी जिलों से जमीनी रिपोर्ट जुटाने और फसल नुकसान का आकलन करने का निर्देश दिया है। उन्होंने बुधवार को सोशल मीडिया पर कहा कि प्रभावित किसानों को जरूरी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
40 फीसदी धान की फसल अब भी खेतों में
कृषि विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, कई जिलों में धान की कटाई अभी पूरी नहीं हुई है। करीब 40 फीसदी फसल अब भी खेतों में खड़ी है या कटाई के बाद खुले में सुखाने के लिए रखी गई है।
बारिश के कारण धान के कटे हुए पूले और पुआल भीग गए हैं। लंबे समय तक नमी रहने से इनके सड़ने और उपज की गुणवत्ता खराब होने की आशंका है। बारिश ने रबी फसलों की बुवाई की तैयारियों को भी प्रभावित किया है। किसानों को धान की कटाई पूरी होने के बाद रबी फसलों की बुवाई शुरू करनी थी।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।