विज्ञापन
Home› Khabar Junction› Maharashtra Sets November 30 Deadline For Farmer Ids To Receive Drought Relief

महाराष्ट्र: किसान ID 30 नवंबर तक जरूर बनवा लें, सूखा राहत के 5000 रुपये पाने के लिए जरूरी

गांव जंक्शन डेस्क, मुंबई Published by: Umashankar Mishra Updated Wed, 25 Nov 2026 09:29 PM IST
सार

महाराष्ट्र सरकार ने किसानों को फार्मर आईडी बनवाने और लंबित सत्यापन पूरा करने के लिए 30 नवंबर तक का समय दिया है। राज्य के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के मुताबिक, फार्मर आईडी नहीं होने के कारण कुछ किसानों के खातों में 5,000 रुपये की अग्रिम सूखा राहत राशि नहीं पहुंच पाई है।

राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि किसानों को 30 नवंबर तक अपनी फार्मर आईडी बनवा लेनी चाहिए।
राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि किसानों को 30 नवंबर तक अपनी फार्मर आईडी बनवा लेनी चाहिए। - फोटो : Gaon Junction
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में सूखे से प्रभावित किसानों को राहत राशि देने और लंबित भुगतान की प्रक्रिया पूरी करने के लिए राज्य सरकार ने फार्मर आईडी बनवाने की समयसीमा तय की है। राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने बुधवार को कहा कि किसानों को 30 नवंबर तक अपनी फार्मर आईडी बनवा लेनी चाहिए। उन्होंने बताया कि कुछ किसानों के खातों में 5,000 रुपये की अग्रिम सूखा राहत राशि इसलिए नहीं पहुंच पाई है, क्योंकि उनके पास फार्मर आईडी नहीं है।

20-22 लाख किसानों का फसल सर्वेक्षण जारी
मंत्री ने कहा कि करीब 20 से 22 लाख किसानों के फसल सर्वेक्षण की प्रक्रिया भी चल रही है। अधिकारियों को लंबित सत्यापन और केवाईसी प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। 

बावनकुले ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के विधायक रोहित पवार को सरकार की साप्ताहिक सूखा समीक्षा बैठक में शामिल होने का न्योता भी दिया। उन्होंने कहा कि किसानों की मांगों पर चर्चा के लिए सरकार तैयार है और सूखे के मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।

किसानों ने मांगा एक लाख प्रति हेक्टेयर मुआवजा
इस बीच, एनसीपी (शरदचंद्र पवार) नेता सुप्रिया सुले ने सूखा प्रभावित किसानों के लिए एक लाख रुपये प्रति हेक्टेयर मुआवजे की मांग उठाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की ओर से वसूली नहीं करने के आश्वासन के बावजूद कुछ किसानों से कर्ज की वसूली किए जाने के मामले सामने आ रहे हैं।

उन्होंने किसानों से ऐसे मामलों की जानकारी और लंबित भुगतान पाने वालों की सूची जिला कलेक्टर कार्यालय में जमा कराने की अपील की।

सुले ने कहा कि उनकी पार्टी ने वीबी-जी राम जी विधेयक में भी बदलाव की मांग की है। उन्होंने किसानों की आत्महत्या और कर्ज के बोझ पर चिंता जताते हुए जल संरक्षण के लिए कैबिनेट द्वारा 400 करोड़ रुपये का कोष मंजूर किए जाने का उल्लेख किया।
विज्ञापन
विज्ञापन