Home›Khabar Junction›
Pepsico To Invest Rs 868 Crore In Tamil Nadu Food Manufacturing Plant
तमिलनाडु : तिरुचिरापल्ली में पेप्सिको लगाएगी 868 करोड़ का फूड प्लांट, 1,200 किसानों से करेगी साझेदारी
गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली
Published by: Umashankar Mishra
Updated Wed, 25 Nov 2026 09:08 PM IST
सार
पेप्सिको इंडिया तमिलनाडु में 868 करोड़ रुपये की लागत से नया खाद्य विनिर्माण संयंत्र लगाएगी। कंपनी 2030 तक राज्य के 1,200 से अधिक किसानों के साथ आलू की खेती के लिए साझेदारी करने की भी योजना बना रही है।
पेप्सिको इंडिया ने तमिलनाडु में कृषि साझेदारी का विस्तार करने की भी योजना बनाई है।
- फोटो : गांव जंक्शन
खाद्य और पेय पदार्थ कंपनी पेप्सिको इंडिया तमिलनाडु में 868 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कंपनी ने बुधवार को बताया कि तिरुचिरापल्ली जिले के मन्नापरई में नया विनिर्माण संयंत्र स्थापित किया जाएगा। यह संयंत्र जुलाई 2028 तक व्यावसायिक उत्पादन शुरू कर सकता है। यह निवेश भारत में 2030 तक 5,700 करोड़ रुपये के व्यापक निवेश लक्ष्य का हिस्सा है।
कंपनी के मुताबिक, 28 एकड़ में फैला यह संयंत्र एसआईपीसीओटी औद्योगिक पार्क में स्थापित किया जाएगा। यहां लेज और कुरकुरे जैसे लोकप्रिय स्नैक ब्रांड के उत्पाद बनाए जाएंगे।कंपनी का कहना है कि इस संयंत्र से दक्षिण भारत के प्रमुख बाजारों के करीब उत्पादन और भंडारण की सुविधा मिलेगी। इससे आपूर्ति व्यवस्था और परिचालन क्षमता बेहतर होगी।
1,200 से अधिक किसानों के साथ साझेदारी
पेप्सिको इंडिया ने तमिलनाडु में कृषि साझेदारी का विस्तार करने की भी योजना बनाई है। कंपनी 2030 तक 1,200 से अधिक किसानों के साथ जुड़कर करीब 1,500 एकड़ में प्रसंस्करण के लिए उपयुक्त आलू की खेती को बढ़ावा देना चाहती है।
इसके लिए किसानों को मिट्टी की जांच, कृषि मशीनीकरण और सूक्ष्म सिंचाई जैसी सुविधाओं के माध्यम से सहयोग दिया जाएगा। कंपनी का उद्देश्य कृषि उत्पादकता बढ़ाने और टिकाऊ खेती को प्रोत्साहित करना है।
पेप्सिको ने सितंबर में असम में 44.2 एकड़ में स्थापित अपना पांचवां खाद्य विनिर्माण संयंत्र शुरू किया था। इसी साल मध्य प्रदेश के उज्जैन में कंसंट्रेट संयंत्र भी खोला गया है।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।