Home›Khabar Junction›
Tamil Nadu Farmer Creates Isro Artwork Using Paddy Saplings
तमिलनाडु: धान की पौध से खेत में ISRO की तस्वीर बना रहे किसान; बनाई रॉकेट, चंद्रमा, सूर्य और तारों की आकृति
गांव जंक्शन डेस्क, चिदंबरम (तमिलनाडु)
Published by: Umashankar Mishra
Updated Wed, 18 Nov 2026 06:58 PM IST
सार
तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले के किसान ने धान की पौध से अपने खेत में पृथ्वी, इसरो का रॉकेट, चंद्रमा, सूर्य और तारों की आकृति तैयार की है। किसान 50 से अधिक पारंपरिक धान किस्मों की खेती भी करते हैं।
नेल सेल्वम ने इन आकृतियों के जरिए देश के अंतरिक्ष कार्यक्रम की उपलब्धियों को सलाम किया है।
- फोटो : AI
तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले के मझवरायनल्लूर गांव के पारंपरिक किसान नेल सेल्वम ने धान के खेत को कलात्मक कैनवास में बदल दिया है। उन्होंने धान की पौध से पृथ्वी, इसरो के रॉकेट, चंद्रमा, सूर्य और तारों की आकृतियां बनाई हैं। इसके जरिए उन्होंने देश के अंतरिक्ष कार्यक्रम की उपलब्धियों को सलाम किया है।
50 से अधिक पारंपरिक धान किस्मों की खेती
नेल सेल्वम 50 से अधिक पारंपरिक धान किस्मों की जैविक पद्धति से खेती करते हैं। उन्होंने पहले खेत में आकृतियों का डिजाइन तैयार किया और फिर मजदूरों की मदद से उसी के अनुसार पौधों की रोपाई कराई। फसल बढ़ने के साथ खेत में यह कलाकृति उभरकर सामने आती है।
वह हर साल सांबा सीजन में इसी तरह की कलाकृतियां बनाते हैं। इससे पहले उन्होंने पोंगल, खेती के महत्व और गणितीय प्रतीकों से जुड़ी आकृतियां तैयार की थीं। उनका मानना है कि रसायनमुक्त खेती से मिलने वाला स्वस्थ भोजन ही अच्छी सेहत का आधार है। खेत देखने पहुंचे कृषि विद्यार्थियों ने उनके प्रयास की सराहना की और इसे खेती में रचनात्मकता का उदाहरण बताया।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।